
handicraft fair, handicraft mela, paschimi rajasthan udyog hastshilp utsav, jodhpur news, jodhpur news in hindi
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जिला प्रशासन, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान और मरुधरा इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में 4 जनवरी से आयोजित 29वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का भूमि पूजन रविवार को रावण का चबूतरा मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार, उत्सव संयोजक सुनिल परिहार, मुख्य समन्वयक ज्ञानीराम मालू व अन्य ने पूजन कर उत्सव के सफ ल आयोजन की कामना की। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि उत्सव के माध्यम से जोधपुरवासियों को मेगा बाजार मिलेगा वहीं हस्तशिल्पयों व दस्तकारों को कला के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। परिहार ने बताया कि उत्सव में करीब 700 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। मुख्य समन्वयक मालू व समन्वयक सचिव मुकेश खत्री ने बताया कि यह राज्य के सबसे बड़े उद्योग और व्यापार मेले में 16 डोम व शेष टेंट स्ट्रक्चर की स्टॉल्स होंगी। भूमि पूजन के अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सीताराम पूनिया, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता, सहसंयोजक कैलाश एन कंसारा, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व रमेश बोराणा, कमल मेहता, एसके शर्मा, उमेश लीला, विनोद जोहरी, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश, श्रीकांत शर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
Published on:
31 Dec 2018 12:09 pm
