
फाइल फोटो।
जोधपुर।
विवेक विहार थानान्तर्गत (Police station Vivek vihaar) सांगरिया (Sangariya) में रेलवे लाइन पर हैण्डीक्राफ्ट (handicraft labour sucide himself) के एक श्रमिक ने ट्रेन से कटकर जान (Handicraft labour run over from train) दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है। छह माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी।
पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले में कोलायत थानान्तर्गत गडियाला गांव में हीरोई की ढाणी निवासी हनुमानसिंह (19) पुत्र मूलसिंह यहां हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में पॉलिश व घिसाई का कार्य करता था। उसका शव सांगरिया रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर मिला। उसने जोधपुर की तरफ आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने पुलिस को अवगत कराया। आस-पास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में उसकी शिनाख्त हनुमानसिंह के रूप में हुई। भाई छैलूसिंह की तरफ से मर्ग दर्ज कर कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या की है, लेकिन कारण पता नहीं लग पाया है। वह अविवाहित था। छह माह पहले ही सगाई हुई थी।
दवा दुकानदार के मकान से सोना व चांदी के जेवर चोरी
भीतरी शहर में हाथीराम का ओडा स्थित दवा दुकानदार के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोने और चांदी के जेवर और हजारों रुपए चुरा लिए। चोरों का पता नहीं लग पाया है।सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले में मेडता सिटी के पास जलवाना हाल हाथीराम का ओडा निवासी कुन्दन पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा का मेडिकल स्टोर है। वह गत 4 नवम्बर की सुबह साढ़े पांच बजे परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मेड़ता सिटी गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। वो दूसरे दिन देर शाम घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर ताला नहीं लगा था। दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरों के कूंदे टूटे हुए थे। अंदर लोहे की अलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे चार तोला सोने का टीका, सोने की दो अंगूठी, झुमका व लोंग और 20-25 तोला चांदी की तीन पायजेब जोड़ी, बिच्छिया और अन्य आभूषण के साथ रुपए चुरा लिए।
Published on:
08 Nov 2022 06:44 pm
