9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पिलाकर युवक की कर दी हत्या, खेजड़ी के पेड़ पर लटका दिया शव, पत्नी के आने से पहले ही कर दिया अंतिम संस्कार

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
hanging

जोधपुर। भाईयों से हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे शराब पिलाई और उसके बाद उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और सुसाइड़ का रुप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। उसके बाद परिजनों के आने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक की पत्नी ने कई बार थाने में हत्या का मामला दर्ज कराना चाहा लेकिन हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ। आखिर अब कोर्ट से हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। हत्या की वारदात जोधपुर जिले के देचू थाना इलाके में हुई है।

दुबई जाने की तैयारी कर रहा था
पुलिस ने बताया कि दुबई में रहकर मजदूरी करने वाला देचू के देवातू गांव निवासी भंवर सिंह कुछ दिन पहले दुबई से देचू आया था। इस दौरान मजदूरी के रुपयों को लेकर भंवर सिंह और उसके भाईयों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद जब वह वापस दुबई जाने की तैयारी कर रहा था तो उसे गांव के कुछ लोगों ने शराब पिलाई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

भाईयों के इशारे पर ही हत्या
पत्नी भंवर कंवर का आरोप है भाईयों में झगड़े के बाद भाईयों के इशारे पर ही हत्या की गई है। देचू थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर... घर से निकली महिला से सामूहिक बलात्कार!
जोधपुर में ही पति से विवाद के चलते पीहर में रहने के दौरान भाई से अनबन के बाद दिल्ली से ट्रेन से जोधपुर पहुंची एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। मण्डोर के रामसागर चौराहे के पास नग्न हालत में मिली महिला को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीडि़ता ने शुक्रवार रात बयान में यह आरोप लगाए। देर रात मण्डोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार ने बताया कि मूलत: झारखण्ड में बोकारो, दिल्ली निवासी महिला के पुलिस ने गुरुवार को बयान दर्ज किए तब उसने किसी गलत हरकत का आरोप नहीं लगाया। शुक्रवार रात पुलिस दोबारा अस्पताल पहुंची और महिला अधिकारियों की मौजूदगी में बयान दर्ज किए तब उसने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस को अंदेशा है कि वह मानसिक बीमार हो सकती है। उसकी मनोचिकित्सक से भी जांच कराई है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग