9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में कड़ाके की सर्दी, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

- अधिकांश जगहों पर इस सीजन का सबसे ठण्डा दिन - जोधपुर में दिन का पारा 23.8 डिग्री पर
less than 1 minute read
Google source verification
Hard winter cold, mercury reaches 4 degrees in phalodi

फलोदी में कड़ाके की सर्दी, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को प्रदेश में जाड़ा तेज रहा। जोधपुर जिले के फलोदी में पारा 4 डिग्री पर पहुंच गया। वहां शीतलहर जैसी स्थिति होने से क्षेत्रवासी देर सुबह तक घरों में दुबके रहे। हवा में अत्यधिक नमी की वजह से सुबह धुंध छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हैडलाइट लगानी पड़ी। धुंध व बादलों की हल्की आवाजाही से दिन में तेज सर्दी रही। अधिकांश जगहों पर बुधवार इस सर्दी की सीजन का ठण्डा दिन रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में दिन का तापमान करीब पांच डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री पर आ गया, जबकि जैसलमेर में केवल 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह धुंध छाई रही। हवा में नमी का स्तर 76 फीसदी था। इससे सुबह काम पर निकलने वाले शहरवासियों को अपने वाहनों और बालवाहिनियों को हैडलाइट लगानी पड़ी। हरे भरे क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता और भी कम हो गई। सर्दी अधिक होने की वजह से लोगों को अतिरिक्त जाप्ता करना पड़ा। बहती हवा ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया। रात अधिक ठण्डी रही। जिले के ग्रामीण इलाकों में अधिक सर्दी महसूस की गई। फलोदी में न्यूनतम तापमान 4 व अधिकतम 25 डिग्री रहा।
बाड़मेर, जैसलमेर सहित सरहदी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर में रात का तापमान 10.3 व दिन का 22 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.2 व अधिकतम 25.4 डिग्री रहा। माउंट आबू में पारा 5.4 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग