9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से जमा होगी हार्डकॉपी

- 16 दिसम्बर जमा करवा सकेंगे दस्तावेज
less than 1 minute read
Google source verification
राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से जमा होगी हार्डकॉपी

राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से जमा होगी हार्डकॉपी

- 16 दिसम्बर जमा करवा सकेंगे दस्तावेज

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय कुड़ी भगतासनी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए मूल प्रमाण पत्र और प्रवेश से संबंधित दस्तावेज सोमवार से जमा होना शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थी 16 दिसम्बर तक संबंधित महाविद्यालय में कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए हार्डकॉपी जमा करवा सकते हैं।

महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी डॉ. नदीम खान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का अंतिम रुप से कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के प्रथम वर्ष में प्रवेश हो चुका है, वे अपने प्रवेश को सुनिश्चित करवाने के लिए मूल टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र के साथ 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं की दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रति, बोनस प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थी 16 दिसम्बर तक संबंधित महाविद्यालय में कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए हार्डकॉपी सहित अन्य दस्तावेज व मूल प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग