9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्डकोर फिर जेल की सलाखों में पहुंचा

- हिस्ट्रीशीटर पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
हार्डकोर फिर जेल की सलाखों में पहुंचा

हार्डकोर फिर जेल की सलाखों में पहुंचा

जोधपुर.
डाली बाई मंदिर चौराहे के पास कार में सवार हिस्ट्रीशीटर पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार हार्डकोर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मंगलवार को फिर जोधपुर सेन्ट्रल जेल भिजवा दिया। उधर, फायरिंग में आरोपियों की मदद करने वाले कार चालक को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि प्रकरण में मूलत: भाटेलाई पुरोहितान हाल मानसरोवर निवासी कैलाश मांजू को गत दिनों प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया गया था। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर उसे और पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी निवासी घनश्याम मेघवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में आदिल, ओमप्रकाश खिलेरी और सूंथला निवासी मुकेश गुर्जर व पंकज को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। जबकि फायरिंग करने वाले राकेश मांजू का अभी तक सुराग नहीं लगा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग