9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरवासियों में हरयाळो राजस्थान के प्रति उत्साह

आरसीवीईटी, आइटीआइ व महिला आइटीआइ में 303 पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
less than 1 minute read
Google source verification
शहरवासियों में हरयाळो राजस्थान के प्रति उत्साह

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते संभागीय आयुक्त डॉ . समीत शर्मा फोटो मनोज सैन

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के महाभियान 'हरयाळो राजस्थान के प्रति शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को गणेश चतुर्थी और पयुर्षण पर्व के समापन पर विभिन्न संगठनों व संस्थानों की ओर से सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में 101 पौधरोपण अभियान का शुभारंभ संभागीय आयुक्त डॉ . समीत शर्मा ने पौधरोपण किया। राजकीय महिला आईटीआई संस्थान प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष समाजसेवी राजेन्द्र परिहार , विभाग के उप निदेशक एनके गुप्ता , धर्मेन्द्र शर्मा , मुनीष शर्मा सहायक निदेशक कैलाश शर्मा एवं महिला आईटीआई. प्राचार्य रविन्द्रसिंह राठौड़ और वनविभाग के स्टाफ ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। शास्त्री सर्किल पर राजस्थान व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद आरसीवीईटी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 202 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्य इन्द्रराम गेंवा, उपाचार्य संजीव कपूर, समूह अनुदेशक सुधीर व्यास, बस्तीराम गहलोत, भारत भूषण, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, महेन्द्र दवे, रमेशचन्द्र रामदेव, दिनेश सिंह परिहार, मो. अंसारी, रेखा जोशी, अल्का माथुर, प्रीति जोशी, तेजाराम, विशाल परिहार आदि ने सघन पौधरोपण कर नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

रावण चबूतरा मैदान में समारोह आज

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15 से 23 अगस्त तक वृक्षारोपण महाअभियान का समापन समारोह रविवार सुबह 10 बजे रावण का चबूतरा जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग