9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा मंत्री ने ली हाजरी, केन्द्रीय मंत्री बोले ‘प्रजेंट’

- जोधपुर संभाग में गौरव यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने आए चिकित्सा मंत्री- 24 अगस्त से संभाग में शुरू होगी गौरव यात्रा
2 min read
Google source verification
Jodhpur,Political news,Kalicharan Saraf ,jodhpur news,

- जोधपुर संभाग में गौरव यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने आए चिकित्सा मंत्री

जोधपुर.
राजस्थान गौरव यात्रा का अगला चरण जोधपुर संभाग में २४ अगस्त से जैसलमेर से शुरू होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चिकित्सा मंत्री व संभागीय संयोजक कालीचरण सर्राफ ने सोमवार को बैठक ली। प्रदेश कार्यकारिणी की तर्ज पर जोधपुर में भी बैठक में हाजरी ली गई। सर्राफ ने जब नाम पढऩा शुरू किया तो केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी चौधरी के लेकर अन्य पदाधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला के नेतृत्व में सोमवार को लघु उद्योग भारती भवन सभागार में हुई बैठक में सर्राफ ने बताया कि राजस्थान गौरव यात्रा जोधपुर संभाग में 24 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा दो चरण में सात दिन तक संभाग में घुमेगी। जोधपुर शहर में दो सितम्बर को संभाग यात्रा का समापन होगा। सर्राफ ने यात्रा की आम सभाओं व स्वागत के लिए जुटने का आह्वान किया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, संत रूपमुनि महाराज, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

इन्होंने भी किया संबोधित
बैठक को सर्राफ के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी, यात्रा के संभागीय प्रभारी एवं राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी एवं जिला संगठन प्रभारी व पाली नगर परिषद के चेयरमैन महेन्द्र बोहरा ने संबोधित किया। जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा व महेन्द्र मेघवाल ने संचालन किया। देहात महामंत्री सिकंदर बखश व डॉ.सोहन चौधरी ने आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता व देहात महामंत्री सोहन चौधरी ने गीत प्रस्तुत किया।
जिलाध्यक्ष ने मांग मुद्दा, अब बदलेगा स्थान
जोधपुर संभाग यात्रा का समापन २ सितम्बर को जोधपुर शहर में होना प्रस्तावित है। लेकिन पूर्व में समापन सभा कुड़ी भगतासनी में रखने का निर्णय किया गया था। जो कि लूणी विधानसभा क्षेत्र व जोधपुर ग्रामीण में आता है। इस पर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मंत्री सर्राफ से इसकी मांग की। बैठक के बाद जोशी ने जानकारी दी कि अब इसका स्थान बदल कर रावण का चबूतरा मैदान किया गया है।

यह रहे बैठक में मौजूद
देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश बाबल द्वारा तैयार करवाई गई टी-शर्ट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर घनश्याम ओझा, राज्य खाद बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, जोगाराम पटेल, अर्जुनलाल गर्ग, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, यात्रा की जोधपुर शहर संयोजक वनिता सेठ, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह, राजेन्द्र बोराणा, जगत नारायण जोशी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग