9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिण शिकार मामले में आज चार अपीलों की सुनवाई, सलमान के हाजिर होने को लेकर ये बात आई सामने

कांकाणी ( Kankani Deer Hunting Case ) में दो काले हिरणों के शिकार करने के आरोप में दो वर्ष पहले सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) की ओर से पेश अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर जिला की अदालत में आज सुनवाई होगी...
less than 1 minute read
Google source verification
salman_khan_black_buck.jpg

जोधपुर। कांकाणी ( Kankani Deer Hunting Case ) में दो काले हिरणों के शिकार करने के आरोप में दो वर्ष पहले सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) की ओर से पेश अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर जिला की अदालत में आज सुनवाई होगी। इसके अलावा सलमान को अवैध हथियार मामले में बरी करने तथा अभिनेता पर झूठे शपथ पत्र पेश करने के दो मामले खारिज करने के निचली अदालत के फैसलों के खिलाफ राज्य सरकार की तीन अपीलों पर भी आज जिला अदालत में सुनवाई होगी। लेकिन बॉलीवुड के दबंग सलमान के हाजिर होने के आसार नहीं लग रहे हैं।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला देवकुमार खत्री ने 5 अप्रेल 2018 को सलमान खान को शिकार मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत सजा सुनाई थी, जबकि अन्य आरोपी सैफअली खान अभिनेत्री नीलम, तब्बू तथा सोनाली को बरी कर दिया था। सलमान ने सजा को जिला अदालत में चुनौती देते हुए अपील दाखिल की थी। अपील की सुनवाई जिला अदालत में होगी। राज्य सरकार ने सलमान के खिलाफ जिला अदालत में तीन अपीलें दाखिल कर रखी है। इनमें से एक अवैध हथियार मामले में सलमान को 18 जनवरी 2017 को बरी किए जाने के खिलाफ है। दो अन्य अपीलें सलमान पर झूठे शपथ पत्र पेश करने के परिवाद खारिज किए जाने के खिलाफ सरकार ने पेश की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग