9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हृदय रोगियों को फिर मिलेगी डॉ. सांघवी की सेवाएं

    -सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार ने दी पुनर्नियुक्ति
less than 1 minute read
Google source verification
हृदय रोगियों को फिर मिलेगी डॉ. सांघवी की सेवाएं

हृदय रोगियों को फिर मिलेगी डॉ. सांघवी की सेवाएं

जोधपुर. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संजीव सांघवी की ह्रदय रोग की विशिष्ट व उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के दृष्टिगत सेवानिवृत्ति के बाद उनको पुनर्नियुक्त किया गया है। डॉ सांघवी गत 31 जुलाई को एमडीएम अस्पताल में कार्डियोलोजी विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

चिकित्सा शिक्षा गु्रप-1 विभाग ने बुधवार को डॉ. सांघवी की एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए। डॉ सांघवी ने अपने सेवाकाल में राज्य सरकार के सहयोग से एम डी एम हॉस्पिटल के कार्डियोलोजी विभाग में ह्रदय रोगियों की अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं व सुविधाओं का विस्तार कर राजस्थान में दूसरे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएनएमसी प्रिंसिपल डॉ एस एस राठौड़, कार्डियोलोजी विभाग के डॉ रोहित माथुर, डॉ पवन सारडा, डॉ अनिल बारूपाल सहित सभी चिकित्सकों ने पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की। इस नियुक्ति के बाद सांघवी से जुड़े ह्रदय रोगियों के चेहरे भी खिल उठे। सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग