9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले दो-तीन दिन लू चलने की आशंका

Thar Weather - भट्टी की तरह तपे शहर व कस्बे
less than 1 minute read
Google source verification
अगले दो-तीन दिन लू चलने की आशंका

अगले दो-तीन दिन लू चलने की आशंका

जोधपुर. समूचे मारवाड़ में शुक्रवार को भीषण गर्मी रही। तापमान 42 से 45 डिग्री के मध्य होने से आसमान से आग बरस रही थी। संभाग के शहर व कस्बे भट्टी की तरह तपे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस रहने और लू चलने की प्रबल आशंका है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री रहा। हवा में 59 प्रतिशत नमी और अत्यधिक पारे के कारण सुबह उमस भरी गर्मी रही। सूरज ने उदय के साथ ही आग बरपाना शुरू कर दिया। उमस से शहरवासी हलकान हो गए। दिन चढऩे के साथ तापमान तेजी से चढ़ा और 42.4 डिग्री पर पहुंचा। दोपहर में भी नमी का स्तर 24 फीसदी था जिसके कारण तपिश कहीं अधिक महसूस हो रही थी। कई जगह कूलर फेल हो गए। ग्रामीण हिस्सों

में भी तेज गर्म हवाओं के साथ जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर में लोग आशियानों में दुबके रहे।
जैसमलेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.8 व 44.6 और अधिकतम 29.5 व 43.5 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग