9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में तेज बरसात, ढही हवेली

फलोदी स्थानीय माणक चौक स्थित कानूगों की हवेली मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद ढह गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हवेली ढही उस समय मौके पर कोई नहीं था। हवेली गत लम्बे समय से जर्जर हालात में थी, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में तेज बरसात, ढही हवेली

फलोदी में तेज बरसात, ढही हवेली

फलोदी (जोधपुर) . स्थानीय माणक चौक स्थित कानूगों की हवेली मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद ढह गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हवेली ढही उस समय मौके पर कोई नहीं था। हवेली गत लम्बे समय से जर्जर हालात में थी, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।

मोहल्लेवासियों ने की थी पालिका में शिकायत
कानूगों हवेली के सामने निवास करने वाले पारस लूंकड़ व फूसाराम पंवार ने बताया कि यह हवेली फलोदी के स्थापत्य कला की बेजोड़ हवेलियों में से एक थी, जो गत लम्बे समय से जर्जर थी। इसे गिराने या इसकी मरम्मत करवाने के लिए नगरपालिका को कईं बार शिकायत की थी। दो दिन पहले हवेली के मालिक चेन्नई से फलोदी आए थे ,तब उन्हें भी जर्जर हवेली से हादसा होने की आशंका जताते हुए हवेली की मरम्मत करवाने के लिए कहा था।

पूर्व पार्षद के घर को नुकसान

कानूगों हवेली के गिरने से हवेली के सामने बने पूर्व पार्षद के मकान को कुछ नुकसान पहुंचा है। हवेली का मलबा उनके घर तक छू गया जिससे मुख्य गेट के साथ चौकी व दीवारों को नुकसान हुआ है।


आवागमन का रास्ता बंद

हवेली के गिरने से त्रिपोलिया बाजार से माणक चौक जाने वाले रास्ते पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। वहीं हवेली के आस-पास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पारस लूंकड़ के घर के आगे लगा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।


नगरपालिका ने लगाए बेरिकेड्स

हवेली गिरने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने रास्ते के दोनों ओर बेरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं विद्युत केबल कट कर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग