
6 सप्ताह में 10 हजार लोगों तक पहुंचाई सहायता
जोधपुर।
कोरोना की पहली लहर से सबक लेते हुए इस बार देश के चुनिंदा एन्टरप्रन्य्रोर व यंग लीडर्स ने कोरोना की दूसरी लहर के प्रारंभ में एक अनाम योद्धा की तरह ऑनलाइन प्लेटफार्म इंडिया शील्ड के जरिये काम करना शुरू किया। विश्व के 500 से अधिक स्टार्टअप और कॉर्पोरेट वल्र्ड के वालंटियर्स उनसे जुड़ गए।
इंडिया शील्ड के टेक एंड डेटा लीड अजय दाधीच ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन सिलेंडर, हॉस्पिटल बेड के अलावा इनकी हर घण्टे सत्यापित जानकारी होना भी आवश्यक था। इंडियाशील्ड के देश के हर कोने में उपस्थित वालंटियर्स ने कुछ ही दिनों 35000 से ज्यादा वेरिफाइड रिसोर्सेस का डेटाबेस बनाया। इसी के साथ इन वॉलंटियर ने लोकल गवर्नमेंट, नगर निगम के साथ मिलकर काम किया। एज कम्युनिटी और इंडियाशील्ड के फाउंडर यशराज अकाशी के अलावा इसमें जोधपुर से विक्रम आहूजा भी कई वालंटियर्स के साथ सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
इंडिया शील्ड ने प्रत्यक्ष सहायता, हर समय सत्यापित जानकारी उपलब्ध करवाने के अलावा, जरूरतमंद के लिए धनराशि जुटाना, मेडिकल इमरजेंसी में मरीज और दवाइयों को एयरलिफ्ट करना, विधिक सहायता व वैक्सीनेशन ड्राइव में सहयोग दिया। गत 6 सप्ताह में 50 हजार लोगों से सम्पर्क के साथ ही 10 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष सहायता मुहैया कराई। आज 62 से अधिक शहरों में संगठन से जुडे स्वयंसेवक 24 घंटे सेवा को तत्पर है। अमेरिकन एमएनसी वल्र्ड वाइड टेक्नोलॉजी के इंडिया हेड कंसल्टिंग अजय दाधीच ने किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता व सहयोग के लिए इंडिया शील्ड प्लेटफार्म उपयोग करने और वॉलंंटियर फेलोशिप में साइन अप करने की अपील की है।
Published on:
05 Jun 2021 10:21 pm
