9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई की मार: पेट्रोल 108 रुपए लीटर, जबकि टमाटर बिक रहा 200 से 240 रुपए किलो

- पेट्रोल से महंगा बिक रहा टमाटर - बाहरी राज्यों में बारिश से फसलें हुई खराब, माल भाड़ा भी ज्यादा, आवक हो गईं कम
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 05, 2023

महंगाई की मार: पेट्रोल 108 रुपए लीटर,  जबकि टमाटर बिक रहा 200 से 240 रुपए किलो

महंगाई की मार: पेट्रोल 108 रुपए लीटर, जबकि टमाटर बिक रहा 200 से 240 रुपए किलो

जोधपुर।

मौसम की मार व बारिश से सब्जियों में खास तौर पर टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है। जोधपुर में टमाटर 200 से 240 रुपए किलो तक बिक रहा है। टमाटर के साथ ही धनिया, अदरक, ग्वारफली आदि की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। टमाटर की तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह पेट्रोल से भी महंगा हो गया है। जोधपुर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर है। वहीं टमाटर 200 से 220 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। सब्जियों की कीमत में इजाफे से लोगों की बचत पर सीधा असर पड़ा है। इससे गृहणियों का बजट गड़बड़ा गया है । मंडियों में पहले से ही लोकल सब्जियों की आवक कम होने व बाहर से आने वाली सब्जियां कम आने से पिछले करीब ढाई माह से सब्जियों के दाम बढ़े हुए है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, अब बारिश का दौर थोड़ा कम हुआ है, इससे आगामी 10-15 दिनों बाद सब्जियों के भाव कम होने की उम्मीद है।

---

ट्रांसपोर्ट प्रभावित, माल भाड़ा भी ज्यादा

सब्जी विक्रेता सुनिल गहलोत ने बताया जोधपुर में लोकल सब्जियों की आवक कम होती है। ऐसे में अधिकांश सब्जियां गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब आदि राज्यों से आती है। गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बारिश से टमाटर, तुरई, अदरक, लौकी आदि काफी फसलें खराब हो गई है, इससे ट्रांसपोर्ट प्रभवित हुआ है। वहीं माल भाड़ा ज्यादा होने से भी आवक कम हो रही है।

---------

प्रमुख सब्जियों के होलसेल व रिटेल भाव प्रति किलो में

सब्जी----- होलसेल----रिटेल

टमाटर----- 170-180---- 200-240

अदरक---- 150-160--- 180-200

लहसुन-- 150-160----- 160-200

ग्वाफली--- 140-150-----180-200

धनिया--- 70-80--- 100-150

भिंडी------ 70-80------- 100-120

तुरई--------60-70-------- 100-120

फूल गोभी-----70-80----- 80-100

शिमला--------60-70------- 80 100

ककडी---------40-50------- 80-100

पालक--------50-60---------- 80- 100

टिंडी--------40-50------- 70-80

मिर्च------40-50---------- 60-80

लौकी------------40-50------- 50--60

नीम्बू------30-35----40-50

पत्ता गोभी -----25-30------ 40-50

काचरा-----15-20--------- 30-40

-------

पिछले दो माह से सब्जियों के भावोें में भारी तेजी है। बच्चों की अलग-अलग सब्जी की फरमाइश पूरी करने में दिक्कत आ रही है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।

रेशमबाला, नौकरी पेशा

----

टमाटर, ग्वारफली आदि सभी सब्जियों के भाव बढ़ गए है। ऐसे में अब एक किलो सब्जी खरीदने के लिए भी सोचना पड़ रहा है।

बीना , गृहिणी

----

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग