9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में दिखी होली की धमाल

लवेरा बावड़ी (जोधपुर) रंगों का त्यौहार होली समूचे क्षेत्र में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
गांवों में दिखी होली की धमाल

गांवों में दिखी होली की धमाल

लवेरा बावड़ी (जोधपुर) रंगों का त्यौहार होली समूचे क्षेत्र में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।

होली के अगले दिन धुलंडी पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर रामा श्यामा किए। गली मौहल्ले में बच्चो ने एक दूसरे पर रंग व गुलाल लगाया। इस दिन गांवों में लोगों ने चंग की थाप पर फाग गायन व नृत्यों का लुत्फ उठाया।

वहीं नवजात बच्चो की ढूंढ भी की गई। संपर्क बाल विकास केंद्र गंगानी में होली पर बच्चों ने जमकर एक दूसरे पर अलग अलग रंग लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। आनंद अखाड़े के महंत परमेश्वरगिरी, बावड़ी के पूर्व प्रधान अल्लाराम मेघवाल, अमृतलाल सेवक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की।

होली के दिन ग्रामीणों ने बाजार से कपड़ा, मिठाई व बच्चों के लिए पिचकारी व रंग खरीद की। शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के लिए चारभुजा मंदिर के आगे होलिका का पूजन कर दहन किया। इस दौरान ग्रामीणों व युवाओं ने जयकारे लगाए। होलिका दहन के बाद युवाओ ने गोबर से बने बड़बोले एक दूसरे पर बरसाए।


पुन्दलू. रंगों का त्योहार होली के पर्व पर दिनभर राम राम सा का दौर चला। वही लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों के घर जाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान कई घरों में छोटे बच्चों को परंपरा के अनुसार ढूंढा भी गया। गांव के चौक पर गेर का नृत्य की भी धूम रही।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग