
जोधपुर. फेस्टिव सीजन के चलते इन दिनों हाउस-वाइफ हो या प्रोफेशनल वीमन सभी अपने घर को न्यू लुक देने की तैयारी में हैं। इन दिनों घरों में साफ-सफाई का दौर चल रहा है। हर कोई यही चाहता है कि उसका घर सबसे अलग एवं बेहतरीन लुक में दिखाई दें। इसी के चलते इन दिनों होम डेकोर का सामान रखने वाली शॉप में भी जमकर शॉपिंग की जा रही है। आप भी होम डेकोर को लेकर टेंशन में हैं तो यह खबर आपके लिए ही हैं
– डिजाइनर, कस्टमाइज वालपेपर
यदि आप चाहते हैं कि आपका सबसे अलग दिखें तो वालपेपर एक बेहतरीन ऑपशन हैं। घर की दीवारों को पसंद की डिजाइन के हिसाब से डेकोरेट करने में वालपेपर चार चांद लगा सकते हैं। यह आमतौर पर पेंटिंग में लगने वाले खर्च से बहुत ही कम प्राइज में आपके घर को नया लुक दे सकता है। एक तरफ पेंटिंग का खर्च जहां 65 से 70 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आता है वहीं इसका खर्च महज 25 से 40 रुपए स्क्वायर फीट ही हैं।
रिमोंट कंट्रोल ब्लाइंड्स
यदि घर को मार्डन लुक देने की चाह है तो खिड़कियों पर परदों की जगह ब्लाइंड्स लगा सकते हैं। यह रिमोट से भी ऑपरेट हो जाती है। इसके अलावा मोबाइल फोन से भी ऑपरेट किया जा सकता है। सरदारपुरा क्षेत्र में यह 100 रुपए प्रति स्क्. फीट की प्राइज से मिल रही हैं। इसकी विभिन्न वैरायटीज व अट्रैक्टिव कलर आपके सपनों के घर को न्यू लुक दे सकते हैं।
आर्टिफिशियल ग्रास
यदि आपको पेड़, पौधों व प्रकृति से लगाव हैं तो आर्टिफिशयल ग्रास आपके लिए ही है। हुबहु रियल के पेड़, पौधों जैसी दिखने वाली इस डिजाइन को घर के गेस्ट रुम, खाली दीवार आदि पर लगवा सकते हैं। इसकी प्राइज 40 रुपए स्क्. फीट से स्र्टाट हैं। इन दिनों वीमंस इसे काफी लाइक कर रही है। दुकानदारों के अनुसार घर की दीवारों पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होगा।
सोफों को दें न्यू लुक
गेस्ट रुम में मेहमानों के बैठने के लिए रखें पुराने साफों के रंग-रुप व कंडीशन को देखकर आप परेशान हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं। बाजार में महज दो हजार रुपए की शुरुआत कीमत में आप अपने पुराने सोफो का ही फेब्रिक चेंज करवाकर न्यू लुक दे सकते हैं। आम तौर पर नए सोफे के लिए एक शीट आठ से दस हजार रुपए की पड़ती है। ऐसे में लो कोस्ट में पुराने सोफे को भी मार्डन लुक दे सकते हैं।
यह भी करें ट्राय
इसके अलावा नए कॉरपेट, गद्दों पर बेड कवर, चद्दर, फैंसी कुशन, टेबल कवर, डेकोरेटिव पीसेज आदि की मदद से घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं। इन दिनों बाजार में इनकी शॉपिंग पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इनका कहना है-
बाजार में इन दिनों होम डेकोर को लेकर आर्टिफिशियल डिजाइन, वालपेपर्स आदि का ट्रैंड चल रहा है। यह लो कोस्ट में भी घर को बहुत ही सुंदर बना सकते हैं।
अमित भट्ट्ड़, शॉप ऑनर