
Honey trap : अश्लील वीडियो बना व्यवसायी से ब्लैकमेलिंग, जाल बिछाकर पकड़ा
जोधपुर।
जान-पहचान और मित्रता के बाद एक युवती ने व्यवसायी (Honey trap with businessman) को मिलने के लिए बालसमन्द (Balsamand) क्षेत्र में (Honey trap in balsand area) मकान पर बुलाया और कमरे में बंधक बना नग्न वीडियो बनाकर (Honey trap by video) 2.50 लाख रुपए मांगे। बंदूक दिखा सोने की चेन, तीन अंगूठी व पचास हजार रुपए ऐंठ लिए।हनीट्रैप (Honey trap) के इस मामले में मण्डोर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग की एफआइआर दर्ज कर महिला व युवती सहित तीन जनों (Two ladies and one other arrest in honey trap) को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि भदवासिया में 80 फुट रोड पर रामेश्वर नगर निवासी एक व्यवसायी की कुछ दिन पूर्व एक युवती से जान-पहचान हुई। मोबाइल पर दोनों में बातचीत होने लगी। इस बीच, गत बुधवार सुबह दस बजे युवती ने फोन कर आवश्यक काम के लिए व्यवसायी को मिलने के लिए बालसमन्द में सहेली के मकान बुलाया। उसकी बातों में आकर व्यवसायी वहां पहुंच गया। युवती ने दरवाजा खोला और उसे एक कमरे में ले गई। कुछ देर में दो युवक व दो युवतियां और वहां आए।
व्यवसायी को कमरे में बंद कर दिया। उसे नग्न कर युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया गया। फिर उससे मारपीट की और रस्सी से बांध दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यवसायी से 2.50 लाख रुपए मांगने लगे। साथ ही एफआइआर दर्ज कराने की धमकियां देने लगे।
रुपए देने में असमर्थता जताने पर बंदूक दिखा व्यवसायी से सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठियां व मोबाइल से ऑनलाइन पचास हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शाम छह बजे तक बंधक बनाने के बाद शेष दो लाख रुपए लाने की धमकी देकर छोड़ दिया।
महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक पुलिस के पास पहुंचा, जहां उसने पूरी बात बताई। बंधक बनाकर ब्लैकमेलिंग व एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर मतोड़ा थानान्तर्गत बापिणी गांव निवासी नेपाल पुत्र गंगाधर शर्मा, मकान में रहने वाली महिला और एक अन्य युवती को गिरफ्तार कर लिया। इनसे जेवर बरामद किए गए हैं। अन्य दो जनों की तलाश की जा रही है।
योजना से पकड़ा : 1 लाख देने बुलाकर पकड़ा
व्यवसायी को गुरुवार को फिर फोन कर दो लाख रुपए देने के लिए दबाव डाला। रुपए न देने पर वीडियो वायरल की धमकियां दी गईं। तब पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दी। एसीपी राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के निर्देशन में पुलिस ने गिरोह को पकड़ने की योजना बनाई। पीडि़त को एक लाख रुपए देने के लिए भेजा। दोनों महिलाओं ने नेपाल को रुपए लेने भेजा। तभी पुलिस ने युवक और फिर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। 50 हजार रुपए नेपाल के खाते में जमा कराए गए थे। फिर दोनों महिलाओं को दिए गए थे।
उच्च रहन-सहन वालों को फंसाते हनी ट्रैप में
आरोपी युवती होटल, कैफे और हुक्का बार में आने वाले उच्च रहन सहन वालों को जाल में फंसाती है। व्यवसायी भी एक कैफे में पार्टी जाता था। वहां युवती ने उससे जान-पहचान की थी।
Updated on:
21 Oct 2022 11:35 pm
Published on:
21 Oct 2022 11:35 pm
