9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनंदन समारोह में किया सम्मान

पीपा क्षत्रिय समाज बंधुओं द्वारा समारोह आयोजित
2 min read
Google source verification
अभिनंदन समारोह में किया सम्मान

अभिनंदन समारोह में किया सम्मान

जोधपुर. शहर के विद्या नगर में बुधवार को अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पीपा क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित पार्षद भीमराज राखेचा व कबूलाल दहिया का अभिनंदन समाजबंधुओं ने किया। इस दौरान लिखमाराम परिहार, प्रकाश दहिया, मनोज सिंह, बद्रीनारायण राखेचा, श्रीकिशन राखेचा, जब्बरसिंह खींची, भोजराज तंवर, भूपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह जोलियाली, सुरेंद्रसिंह रणसी, गुमानसिंह भाटी, भूरसिंह सांखला, शिवसिंह भाटी सहित कई जने उपस्थित रहे।

विहिप कार्यकर्ता लोगों को घर-घर मिट्टी के दीपक जलाने को करेंगे प्रेरित
भोपालगढ़, (पसं). विश्व हिंदू परिषद भोपालगढ़ प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को बैठक आयोजित कर इस बार दीपावली के पावन पर्व के मौके पर घर-घर जाकर लोगों को मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करने एवं दीपावली के त्योंहार पर चीनी समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का भी संकल्प किया गया। विहिप के भोपालगढ़ प्रखंड संयोजक बनवारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भोपालगढ़ कस्बे में विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करने एवं त्योंहारी सामग्री के रूप में किसी भी चीनी सामग्री की खरीद नहीं करने व इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार का निर्णय किया है। जिसको लेकर बैठक में विहीप कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता लाने के लिए कस्बे में घर-घर जाकर प्रेरित करने का भी सभी विहीप कार्यकर्ताओं ने संकल्प किया, कि वे इस दीवाली घर-घर और ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीपक जलाएंगे और लोगों को भी मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित विहिप कार्यकर्ताओं ने दीपावली के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध का भी विरोध करते हुए सरकार के इस फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा भी की। बैठक में विहिप संयोजक बनवारीसिंह राजपुरोहित, रतनराम गोदारा, मंत्री आशीष व्यास, समरसता प्रमुख मोहित सैन, धर्म प्रचारक मूलाराम प्रजापत, रिखबराज सैन, श्याम देवड़ा, रामकिशोर ढाढिय़ा, पदम परिहार, जितेंद्र परिहार, अर्जुनराम देवासी, भरत सोनी, घनश्याम चारण, नवरत्न राजपुरोहित, नरसिंहराम देवड़ा, कुलदीप सेन, चंद्रशेखर दाधीच, रामविलास गोदारा, भाकरराम देवासी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग