
निराशा पर आशा की जीत और समाज को बेहतर बनाने का संकल्प
जोधपुर. निराशा पर आशा की जीत और समाज को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के वर्ष 2021-22 के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। डीआरएम गितिका पांडे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर नीता जैन एवं सचिव टोनिका सांखला ने पदभार ग्रहण किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य चार्टर प्रेसिडेंट अल्का बेनीवाल, रचना कानूंगा, एलोरा भंडारी एवं मेघना राजपुरोहित की मौजूदगी में पूर्व अध्यक्ष मनीषा सांखला एवं पूर्व सचिव राखी वर्मा वर्मा ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ नीता जैन एवं सचिव टोनिका सांखला के साथ कॉलर एक्सचेंज कर उन्हें कार्यभार सौंपा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय मालवीय, फस्र्ट लेडी मनीषा मालवीय, एसीपी निर्मला विश्नोई, असिस्टेंट गवर्नर राजश्री चौधरी एवं लविंदर सिंह राठौड़ के विशेष आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ नीलू सोनी ने प्रार्थना की प्रस्तुति से किया। इसके बाद नेहल, गौरिका, हश्मिता एवं यशवी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन कंचन जाजू एवं अंजलि अरोड़ा ने किया। अंत में सचिव टोनिका सांखला ने सभी का आभार जताया।
Published on:
01 Aug 2021 10:50 am
