9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, पश्चिमी राजस्थान में हो सकती है हल्की बरसात

सूर्यनगरी में बादलों की आवाजाही के साथ सुबह हवा चलने से उमस का असर कम रहा लेकिन दिन चढऩे के साथ वातावरण में तपिश बढ़ती गई। तापमान कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से लथपथ कर दिया। कूलर और पंखे से कोई राहत नहीं मिल रही थी।
less than 1 minute read
Google source verification
hot and humid weather in jodhpur

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, पश्चिमी राजस्थान में हो सकती है हल्की बरसात

जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को लगातार पांचवे दिन उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर हलकान रहे। चूरू में पारा 43.3 डिग्री पहुंच गया और लोग वहां भीषण गर्मी में झुलसने लग गए। श्रीगंगानगर 42.5 और बीकानेर का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

सूर्यनगरी में बादलों की आवाजाही के साथ सुबह हवा चलने से उमस का असर कम रहा लेकिन दिन चढऩे के साथ वातावरण में तपिश बढ़ती गई। तापमान कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से लथपथ कर दिया। कूलर और पंखे से कोई राहत नहीं मिल रही थी। केवल एयर कंडीशन के नीचे ही सुकून महसूस हो रहा था। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। गांव में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। बाड़मेर और जैसलमेर में भी उमस भरी गर्मी ने क्षेत्रवासियों को बेचैन किए रखा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में रात का पारा 29 और दिन का 37.8 डिग्री रहा।

किसान और आम आदमी आमने-सामने
दरअसल पिछले 2 महीने में मानसून की अच्छी बरसात के कारण खेतों में अच्छी फसल हुई है और फसलें कटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मूंग की फसल की कटाई तो शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में किसान अब बरसात नहीं होने की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि उन्हें अच्छी फसल के अच्छे दाम भी मिल सके, लेकिन गर्मी से परेशान बेहाल आम आदमी हर रोज बरसात की उम्मीद से आसमान की ओर तक रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग