9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में निमाज की हवेली की दीवार गिरने से मचा हडक़म्प, नागौरी गेट क्षेत्र में भी गिरी मकान की पट्टियां

तेज बारिश के दौर ने सूर्यनगरी के इंतजामों की सारी पोल खोल कर रख दी है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को पिछले कई घंटों से जारी बरसात के कारण कई क्षेत्रों में मकान गिरने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

जोधपुर में निमाज की हवेली की दीवार गिरने से मचा हडक़म्प, नागौरी गेट क्षेत्र में भी गिरी मकान की पट्टियां

जोधपुर. तेज बारिश के दौर ने सूर्यनगरी के इंतजामों की सारी पोल खोल कर रख दी है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को पिछले कई घंटों से जारी बरसात के कारण कई क्षेत्रों में मकान गिरने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। भीतरी क्षेत्र स्थित निमाज की हवेली की दीवार गिरने से हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं नागौरी गेट क्षेत्र के नया तालाब के पास बेलदारों के बास स्थित एक मकान के कमरे की तीन चार पट्टियां गिर पड़ीं। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं शहर के गुलजारपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर मकान पर गिरने से हडक़ंप मच गया। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। पत्थर सलीम भाया ठेकेदार के घर पर गिरने की सूचना है। सदर बाजार थाना पुलिस और राहत कार्य दस्ता मौके पर पहुंचा है। बारिश का दौर शुक्रवार को जारी रहा। अलसुबह से ही बारिश होने से जनजीवन थम सा गया है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे तक बारिश चलते रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश का दौर लगातार जारी रहने से कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बारिश का लुत्फ उठाने के लिए लोग शहर के बाहर पिकनिक स्थलों पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग