
हथियारों से बदमाशों की सूचना पर मकान में दबिश
हथियारों से बदमाशों की सूचना पर मकान में दबिश
- पांच स्थानीय युवक गिरफ्तार
जोधपुर.
नांदड़ी स्थित एक मकान में हथियारों से लैस बदमाशों के छुपे होने की सूचना पर बनाड़ थाना पुलिस ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ शनिवार देर रात दबिश दी और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। मकान से कोई हथियार नहीं मिल पाया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि नांदड़ी के एक मकान में कुछ बदमाशों के छुपे होने और सभी के पास हथियार होने की सूचना मिली। पुलिस ने क्यूआरटी व अन्य पुलिस लवाजमे के साथ मकान में दबिश दी, जहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास कोई हथियार या अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एेसे में इन युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पार्टी करने के लिए युवक बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे थे। क्षेत्रवासियों ने हथियार होने का अंदेशा जताकर पुलिस को सूचना दी थी।
Published on:
02 Aug 2021 01:45 am
