9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए…..सूर्यनगरी में कैसा रहा सूर्यग्रहण का प्रभाव

Solar eclipse news -सूर्य ग्रहण के कारण 2 डिग्री गिरा पारा- दो दिन बाद बादल बरसात का मौसम- इस सप्ताह 40 डिग्री के ऊपर नहीं जाएगा पारा
less than 1 minute read
Google source verification
SOLAR ECLIPSE : कल वर्ष का पहला सूर्यग्रहण, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

SOLAR ECLIPSE : इस बार चूड़ामणि सूर्यग्रहण

जोधपुर. करीब साढ़े तीन घंटे तक चले सूर्य ग्रहण के कारण जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जोधपुर में दोपहर को पारा 2 डिग्री तक गिरा। रविवार सुबह 11.30 बजे पारा 34.2 डिग्री था जबकि शनिवार को इसी समय तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान 34 डिग्री से भी नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में गिरावट की उम्मीद है। दो दिन बाद प्री मानसून बरसात की संभावना जताई जा रही है। बुधवार और गुरुवार को बादल बरस सकते हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून के आने की उम्मीद है।

सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में 70 फीसदी से अधिक आद्र्रता होने की वजह से भोर के कुछ समय बाद ही उमस शुरू हो गई। उमस भरी तपिश लोगों को हलकान करती रही। सुबह 8.30 बजे तक पारा 31.8, सुबह 11.30 बजे 34.2 और 2.30 बजे 37 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्य ग्रहण के कारण दोपहर से पहले गर्मी से काफी निजात रही। हालांकि दोपहर बाद भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।


जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.2 और अधिकतम 39.5 डिग्री मापा गया वही बाड़मेर में रात का पारा 29.9 और दिन का 39 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग