9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ट्रैक पर मिले मानव शरीर के टुकड़े, ट्रेन से कटने का अंदेशा

- कट्टों में टुकड़े डाल मोर्चरी लाए
less than 1 minute read
Google source verification
रेलवे ट्रैक पर मिले मानव शरीर के टुकड़े, ट्रेन से कटने का अंदेशा

रेलवे ट्रैक पर मिले मानव शरीर के टुकड़े, ट्रेन से कटने का अंदेशा

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल बिश्नोइयान में रामानाडा के पास रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष का टुकड़ों में कटा शव मिला। शिनाख्त न हो पाने पर डीएनए जांच के लिए सैम्पल प्रिजर्व कर हिन्दु सेवा मण्डल से टुकड़ों में तब्दील शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जाजीवाल बिश्नोइयान गांव में रामानाडा स्थित रेलवे ट्रैक के पास मानव शरीर के कई टुकड़े मिले। कपड़ों से वह किसी पुरुष के शव के टुकड़े होने का पता लगा। चेहरा व शरीर के अन्य अंगों के कई टुकड़े हो चुके थे। ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। प्लास्टिक कट्टों में टुकड़े एकत्रित कर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी लाए गए। शिनाख्त न हो पाने पर डीएनए जांच के लिए सैम्पल प्रिजर्व कराए गए। फिर शव के टुकड़े अंतिम संस्कार के लिए हिन्दु सेवा मण्डल को सुपुर्द कर दिए गए।
पुलिस का मानना है कि अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आया होगा अथवा आत्महत्या के लिए वह ट्रेन के आगे कूदा होगा। इस दौरान वह ट्रेन में फंस गया। काफी दूर तक घसीटने की वजह से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। यह भी अंदेशा है कि शरीर के कुछ टुकड़े ट्रेन अपने साथ घसीटकर ले गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग