
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
जोधपुर. मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे महात्मा गांधी अस्पताल एवं मथुरादास माथुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों की सफाई व्यवस्था, मरीजों की देखभाल, ओपीडी व्यवस्था, अस्पताल स्टाफ की उपलब्धता एवं कोरोना संबंधित प्रबंधन का अवलोकन किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे पुलिस लाइन का भी निरीक्षण करने पहुंचे। वहां भी पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
इससे पूर्व जस्टिस व्यास ने गुरूवार को डीआरडीए सभागार में पांच घंटे लगातार प्रकरणों की सुनवाई की। जस्टिस व्यास ने एक-एक परिवादी से बातचीत कर प्रकरण को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यास ने कहा कि मानवाधिकार आयोग सदैव यह प्रयास करता है कि वंचित व पिछड़े तबको सहित किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन न हो और वह संविधान के अनुरूप अपना जीवन यापन कर सके। कैम्प कोट में सूचीबद्ध 267 प्रकरणों के अलावा 140 नए प्रकरणों पर भी सुनवाई की। बैठक में आयोग के सदस्य जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा, सदस्य महेश गोयल, रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित, उप सचिव सीमा शर्मा, डॉ दीपा जैन, संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह के साथ आयोग के राजीव शर्मा, गणपत शर्मा, महेश पारिक, रामपाल, रवि पुरोहित उपस्थित थे।
Published on:
05 Mar 2021 05:21 pm
