9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा में नमी से कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पास

Thar Weather - आज धूप खिलने से तापमान में होगी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
हवा में नमी से कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पास

हवा में नमी से कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पास

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को भी मारवाड़ के हिस्सों में नजर आया। हवा में आद्र्रता रहने की वजह से कई शहरों और कस्बों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, जिससे गर्मी से काफी निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से आसमान साफ होने के बाद तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने और गर्मी पडऩे की संभावना है।

सूर्य नगरी में बीती रात से ही तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण गर्मी से काफी राहत थी। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में 70 फ़ीसदी नमी होने के कारण मौसम सुहाना था। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकली हुई थी, लेकिन धूप में तेजी नहीं से दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान 371 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से काफी राहत थी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.4 और अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर और जैसलमेर के क्षेत्रवासियों को भी जलती-तपती गर्मी से राहत मिली। जैसलमेर में रात का पारा 20.1 और दिन का 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23.5 और अधिकतम 37.9 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग