
हास्य कवि सम्मेलन में छूटीं हास्य की फुलझडि़यां
जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .शाख से जो टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम, आंधी से कोई कह दे कि औकात में रहे...,जिस दिन से तुम रूठीं रूठे रूठे हैं, चादर वादर तकिया वकिया सबकुछ...। विश्वप्रसिद्ध शाइर राहत इंदौरी ने खूबसूरत शेर सुना कर खूब वाहवाही पाई। वे उम्मेद क्लब ( ummed club jodhpur ) में शनिवार रात आयोजित हास्य कवि सम्मेलन ( kavi sammelan news ) में गणमान्य श्रोताओं के समक्ष कलाम पेश कर रहे थे। उन्होंने ( umed club jodhpur ) श्रोताओं की फरमाइश पर...रोज तारों को नुमाइश में खलल पड़ता है, चांद पागल है अंधेरे में निकल पड़ता है...आदि कई शेर सुना कर वाहवाही पाई।लाफ्टर चैलेंज 3 के पार्टिसिपेट कॉमेडियन और नई दिल्ली के हास्य कवि दीपक सेनी ने कॉमेडी, मिमिक्री और हास्य कविताएं पेश कीं तो श्रोताओं की हंसी की फुलझडि़यां छूट पड़ीं।
उज्जैन के हास्य कवि अशोक भाटी ने ...पुलिस का संविधान कविता सुना कर रंग जमाया। नई दिल्ली के हास्य कवि अनिल अग्रवंशी ने पाकिस्तान को केंद्र में रख कर हास्य कविता सुनाई-बाबा रामदेव बोले, यदि अपनी पे आ गया तो पेट की तरह तुझे घुमा कर मार डालूंगा..। वहीं नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा ने...जहां दुश्वार है वहीं आराम लिखा है,लगता है मोहब्बत का कोई पैगाम लिखा है..शृंगार रस की कविता सुना कर श्रोताओं के दिलों के तार झंकृत कर दिए।
वहीं जोधपुर के कवि डॉ.राम अकेला ने ..दर्द दिल में जो बसाओ तो मजा आये,जख्म सीने से लगाओ तो मजा आये...,सुना कर अभिभूत का दिया। इस मौके पर आयुषी राखेचा ने भी कविता प्रस्तुत की। प्रारंभ में क्लब ( Umaid club ) अध्यक्ष अनिल भंसाली, सचिव विनय कवाड़ और सहयोगी रवि जैन सहित क्लब के साथियों ने मेहमानों का स्वागत व सम्मान कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन डॉ. राम अकेला ने किया।
Updated on:
22 Dec 2019 04:14 pm
Published on:
22 Dec 2019 04:14 pm
