9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य व मनोरंजन की पाठशाला हमराह में सुहानी रही सुबह, जोधपुरवासियों ने जमकर की मस्ती

हमराह में छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए गए।
2 min read
Google source verification
humrah at jodhpur

hamrah Event, humrah event, morning humrah event, rajasthan patrika humrah, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से आज रविवार को सरदारपुरा डी रोड क्षेत्र में स्वास्थ्य व मनोरंजन की पाठशाला लगी। थीम रोड सरदारपुरा डी रोड नेहरू पार्क से लेकर मंछापूर्ण बालाजी मंदिर तक सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक सेहत व मस्ती का सवेरा हुआ। जहां शहरवासी विभिन्न एक्टिविटीज में भाग लिया। फ न व फि टनेस के इस कार्निवाल में सभी के लिए फ्री एंट्री रही। थीम रोड को व्हीकल फ्री घोषित किया गया, जहां लोग हर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट कर सके। मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन रहा। करीब दो घंटे के दौरान थीम रोड पर वॉकिंग, जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेलों सहित करीब 20 से अधिक रोमांच हुए। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल, जिम्नास्टिक जैसे इवेंट भी हुए। हमराह में छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए गए। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर हआ।

इनका रहा सहयोग


- भारत सेवा संस्थान के नरपतसिंह कच्छवाहा व उनकी टीम।
- द कैफे लाउंज व डीजे पार्टी हॉल, सरदारपुरा डी रोड के तुषार श्रीवास्तव व अशोकसिंह राठौड़।
- अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र चौपासनी के रामदयाल चौधरी।
- एक्यूप्रेशर के किशनलाल प्रजापत व राजेन्द्र सांखला।
- लामा काई कराटे व योगा के मंगलसिंह।
- श्रीरणछोड़ शहनाई व नौपत वादन के राजेन्द्र परिहार।
- आरोग्य पाइल्स निदान केन्द्र मण्डोर 8 मील के डॉ. राजेश-सुदेश गुप्ता।
- इस्कॅान(हरिनाम कीर्तन) तनावड़ा फांटा के सुन्दरलाल दास प्रभु।
- स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के सुरेन्द्र भण्डारी।
- हल्ला बोल आमजन का मंच (प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध महाभियान )के अमित-संजू व्यास व उनकी टीम।
- अरविन्द अश्विनीकुमार जोशी नयापुरा द्वारा बॉडी बिल्डिंग व हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन।
- मेलोडी किंग्स सदाबहरा नगमों के माजिद हुसैन ।
- भाग्योदय योगा दर्शन केन्द्र के पं. घेवरचंद सारस्वत।
- मंथन कोचिंग इंस्टीट्यूट पावटा।
- कैलाश की करुणा (चौहाबो) सेवा कार्य के चंचलराज शर्मा व राजू व्यास।
- मुथा ट्रेडिंग कम्पनी के मधुसूदन।
- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कमला नेहरु नगर की ओर से साध्वी सिद्धयोगा भारती के संयोजन में लघु नाटिका
- महावीर इंटरनेशनल महामंदिर के महावीर डाकलिया व उनकी टीम की ओर से एक्यूप्रेशर व मसाज कैम्प।
- किंग्स ऑफ द 64 ओपन चेस टूर्नामेंट के लोकेश दाधीच व आनंद शर्मा के नेतृत्व में शतरंज कॉम्पीटिशन।
- धनलक्ष्मी ड्राइ फ्रूट्स (सात धान गणेश ) सरदारपुरा के सुशील-प्रतीक सिंघवी।
- आभा साइलेंट जनरेटर सरदारपुरा के जितेन्द्र बोहरा व आभा बोहरा।
- मिर्धा डेन्टल अस्पताल सरदारपुरा के डॉ. नितिन मिर्धा
- पाŸवनाथ अस्पताल नागौरी गेट की फिजियोथेरेपिस्ट व डाइटीशियन डॉ. रश्मी पंवार।
- एएसजी स्किन अस्पताल सरदारपुरा के सुरेन्द्रकुमार।-कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान मनोज माथुर के संयोजन में ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग