
बिना अनुमति शादी में सैंकड़ों मेहमान, एफआइआर दर्ज
जोधपुर.
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसडीएम की अनुमति व अधिकतम पचास मेहमानों के साथ ही शादी हो सकती है, लेकिन रातानाडा की सांसी कॉलोनी में बगैर अनुमति के शादी समारोह में सैंकड़ों मेहमान एकत्रित हो गए। पुलिस ने दुल्हा व दुल्हन के परिजन पर महामारी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि सांसी कॉलोनी में मंगलवार रात मंगलाराम पुत्र कानाराम की पुत्री की शादी अजय पुत्र मांगीलाल से हुई। जिसमें सैंकड़ों लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बड़ी तादाद में मेहमान नजर आए। जो सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने आयोजनकर्ता से शादी की अनुमति के बारे में जानकारी ली, लेकिन वे कोई अनुमति पेश नहीं कर पाए। एेसे में मंगलाराम, उसके पुत्र जीतू, भीखाराम पुत्र मांगीलाल व मांगीलाल के खिलाफ बिना अनुमति शादी करने व सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित कर सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने और महामारी फैलाने का मामला दर्ज किया गया।
Published on:
29 Apr 2021 01:48 am
