9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरित्र के शक में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

आरोपी पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
चरित्र के शक में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

चरित्र के शक में पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

तिंवरी (जोधपुर). जिले के तिंवरी कस्बे में एक पति ने गला रेत कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मथानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में लिया है। मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार मूलत: भोपालगढ़ तहसील के मिंडोली गांव निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार भील अपनी पत्नी 20 वर्षीय जतन के साथ पिछले 3 माह से तिंवरी स्थित इंदिरा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी तीन माह के गर्भ से थी। आरोपी ने बताया कि वह कमठे का कार्य करता था। शाम को जब घर आता तो उसकी पत्नी घर नहीं मिलती थी। जिससे उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होता था। ऐसे में आए दिन दोनों में नोकझोंक होती रहती थी। आखिर उसने उसकी हत्या करने का फैसला कर लिया। उसने बताया कि वह पिछले 5 माह से पत्नी की हत्या का प्लान बना रहा था। इसी के चलते बुधवार देर रात 2.30 बजे वह नींद से उठा। पानी पिया और पत्नी को भी उठाकर पानी पिला कर सुला दिया। पत्नी की जैसे ही आंख लगी उसने बिजली के वायर से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के अनुसार पांच मिनट तक उसकी पत्नी तड़पती रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। वह रात भर जागता रहा। सुबह घर से बाहर निकला और अपनी पत्नी की हत्या होने का ढोंग रचने लगा। हत्या की सूचना मिलने पर मथानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। हत्या की सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर राजेंद्र दिवाकर मथानिया थाना अधिकारी गौतम डोटासरा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग