
husband beat wife, husband wife issue, fight in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत शंकर नगर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर मोपेड जलाने के पीछे दम्पती का नौ साल पुराना विवाद सामने आया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पति अपने एक दोस्त के साथ पत्नी की हत्या करने की नीयत से आया था, लेकिन पति को देखते ही महिला मोपेड छोड़कर भाग गई थी और पति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। चौहाबो थाने में महिला की शिकायत पर पति व साथी के खिलाफ शुक्रवार को एफआइआर दर्ज की गई है।
उप निरीक्षक गणपतलाल के अनुसार शंकर नगर स्थित पालीवाल फिलिंग स्टेशन के बाहर मोपेड जलाने के मामले में पति व पत्नी का विवाद है। रामसागर की अशोक कॉलोनी निवासी हरीश बामणिया का अपनी पत्नी से नौ साल से विवाद चल रहा है। दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला भी दर्ज हो चुका है। तलाक का आवेदन कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी घरों में खाना बनाने का कार्य करती है। वह बुधवार रात 9.30 बजे खाना बनाने के बाद मोपेड पर राजीव गांधी नगर स्थित घर लौट रही थी। पेट्रोल पंप स्थित एटीएम से उसने दो सौ रुपए निकलवाए और घर जाने लगी। इतने में मोटरसाइकिल सवार पति व उसका दोस्त एकदम सामने आ गए। जिन्हें देख महिला घबरा गई। पति व उसका साथी कुछ कर पाते उससे पहले हमले से आशंकित महिला अपनी मोपेड वहीं छोड़ जान बचाकर भाग निकली। पीछे से दोनों ने पत्थर फेंककर मोपेड क्षतिग्रस्त कर दी थी। ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग भी लगा दी थी। आस-पास के लोगों व पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया था।
डर व घबराहट में रातभर नहीं आई थाने
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी है। पति की हरकतों के कारण वह देखते ही मोपेड छोड़ भागी थी। डर व घबराहट के चलते उसने रातभर पुलिस को सूचना नहीं दी। उसके पंजीयन नम्बर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे ढूंढ निकाला। महिला ने थाने पहुंचकर पति हरीश व साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दोनों की तलाश की जा रही है।
Published on:
03 Aug 2018 08:56 am
