9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बुझाई आग
less than 1 minute read
Google source verification
झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला

झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला

तिंवरी (जोधपुर). तिंवरी तहसील की ग्राम पंचायत बड़ला बासनी के राजस्व गांव बस्सी नगर में रविवार देर शाम एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से झोपड़े रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह बड़ला ने बताया कि ढल सिंह राजपुरोहित के घरेलू झोपड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने से अनाज समेत घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की सूचना हल्का पटवारी को दी गई है हल्का पटवारी को दी गई है।

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
भोपालगढ़. बुड़किया गांव के पास पिछले माह हुए सड़क हादसे के दौरान कार व बाइक भिड़ंत में घायल हुए युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सेखाला निवासी राजेन्द्रप्रसाद ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी, कि गत 24 अक्टूबर दोपहर को उसका ममेरा भाई प्रेमाराम बाइक पर जा रहा था। तब भोपालगढ़ क्षेत्र के बुड़किया गांव के पास आगे चल रही कार से जा भिड़ा। गंभीर घायल होने पर प्रेमाराम को जोधपुर में भर्ती करवाया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने एमडीएम अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग