9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS: अंतिम प्रयास में डॉ प्रकाश की 378वी रैंक

- छह बार दी आईएएस परीक्षा, हार नहीं मानी आखिर हुए सलेक्ट
less than 1 minute read
Google source verification
IAS: अंतिम प्रयास में डॉ प्रकाश की 378वी रैंक

IAS: अंतिम प्रयास में डॉ प्रकाश की 378वी रैंक

जोधपुर. डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश सीरवी ने आईएएस परीक्षा में 378 वी रैंक हासिल की है। प्रकाश का यह छठा और अंतिम प्रयास था। वे तीन बार इंटरव्यू दे चुके हैं। इस बार पहली दफा उन्होंने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया। प्रकाश ने बताया कि कई बार असफलता के बाद कुछ दिन के लिए निराशा जरूर होती थी लेकिन फिर एक नई ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर हो जाता था। गत वर्ष भी सलेक्शन नहीं होने पर सोचा कि अब अंतिम प्रयास है, पूरी ताकत झोंक कर देख लेते हैं। इसी का परिणाम है कि इस बार आईएएस परीक्षा पास कर ली।
पाली जिले में नाडोल के पास नीपल गांव निवासी प्रकाश के पिता छनाराम किसान है। प्रकाश ने वर्ष 2013 में डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज से ही एमबीबीएस की है।
डॉ प्रकाश ने कहा कि इस सफलता में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस राठौर और अपने मित्र डॉ मोहन दान देथा का विशेष सहयोग रहा।

रेहान की आईएएस में 478 वी रैंक
जोधपुर के रेहान खत्री ने परीक्षा में 478वी रैंक हासिल की। रेहान का पिछली बार आईपीएस के लिए चयन हुआ था। वर्तमान में वह आईपीएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। इस बार उसे आईएएस मिलने की उम्मीद है। रेहान ने आइआइटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रेहान ने बताया कि उसने कभी कोचिंग नहीं की और घर पर ही अध्ययन किया था। सामान्य अभ्यर्थियों के विपरित रेहान रात को दस बजे के बाद पढ़ाई नहीं करता है। उसके पिता डॉ पवन कुमार खत्री मथुरादास माथुर अस्पताल में उपाधीक्षक है। माता संतोष खत्री गृहिणी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग