
UPSC Prelims 2022: आईएएस का पर्चा टफ, कई अभ्यर्थी मायूस
जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को देशभर में सिविल सर्विस प्री (IAS Pre) परीक्षा का आयोजन किया गया। जोधपुर में परीक्षा देने के लिए आधे से भी कम परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। पहली पारी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर काफी कठिन था। केवल 15-20 प्रश्न ही सीधे सपाट पूछे गए, शेष प्रश्न में विश£ेषण, एक से अधिक विकल्प का उत्तर के रूप में सही होना और अंतर्विषयक प्रश्न पूछे गए। विश्व का इतिहास, अर्थशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध से काफी प्रश्न आए जो सामान्यत कम पूछे जाते हैं। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे मुरझा गए। परीक्षा की कट ऑफ 40 से 45 फीसदी रहने का पूर्वानुमान है।
जोधपुर में परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहली पारी में सामान्य ज्ञान का सुबह 9.30 से 11.30 तक प्रश्न पत्र था। दूसरी पारी में सीसेट का पर्चा था जो दोपहर ढाई से अपराह्न साढ़े चार बजे तक चली। जोधपुर में परीक्षा के लिए 9 हजार 419 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से पहली पारी में 4304 परीक्षा देने पहुंचे। पहली पारी में पेपर बिगडऩे के बाद दूसरी पारी में अभ्यर्थी और कम हो गए। दूसरी पारी में 4239 ने ही परीक्षा दी। कुल उपस्थिति 45 फीसदी रही।
परीक्षा विशेषज्ञ भैरुसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा में ऐसे टॉपिक से प्रश्न पूछे गए जो सामान्यत: कम पूछे जाते हैं। इतिहास में मध्यकालीन भारत से कम प्रश्न पूछे गए। भारत की बजाय विश्व भूगोल अधिक आया। करंट जीके थोड़ा पुराना था और वह भी विषय से अंतर्सबंध करके पूछा गया। पर्यावरण से भी प्रश्न आए। प्रश्र पत्र में विश£ेषणात्मक प्रश्न अधिक थे।
-----------------
प्रश्र पत्र बीते साल भी टफ रहा। ऐसा लग रहा है 2010 से पहले के पैटर्न से प्रश्न पूछे गए। कंसेप्चुअल प्रश्न अधिक थे।
विक्रम राठौड़, निदेशक, दी विजन आइएएस जोधपुर
Published on:
05 Jun 2022 08:36 pm
