9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिन बी.आर्क, आज से शुरू होगी बीई के लिए परीक्षा

iit jee exam - आइआइटी जेईई मुख्य परीक्षा शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
पहले दिन बी.आर्क, आज से शुरू होगी बीई के लिए परीक्षा

पहले दिन बी.आर्क, आज से शुरू होगी बीई के लिए परीक्षा

जोधपुर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनटीए) की ओर से देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला की प्रवेश परीक्षा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मुख्य परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क) कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। जोधपुर में परीक्षा के लिए बनाए एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाड़ रोड स्थित आयोन डिजिटल पर परीक्षा देने बहुत कम विद्यार्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों की समुचित जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश एक घण्टे पहले ही शुरू कर दिया गया। पहले दिन पर्चा सामान्य रहा।


बुधवार से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के लिए जेईई-मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इस परीक्षा में जोधपुर से करीब दस हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक है। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की मूल कॉपी और वेबसाइट से डाउनलोड स्वयं द्वारा भरा हुआ डिक्लरेशन फार्म साथ में ले जाना होगा। अगर परीक्षार्थियों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आते हैं तो उनके लिए अलग से आइसोलेशन परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग