9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Jodhpur में ऑनलाइन कक्षाएं, प्लेसमेंट नहीं टलेंगे, केवल परीक्षा का रहेगा इंतजार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर में लॉकडाऊन के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। केरल में अपने घर बैठा छात्र भी आइआइटी जोधपुर के शिक्षकों से नियमित रूप से तय शेड्यूल के अनुसार गाइडेंस ले रहा है।
2 min read
Google source verification
IIT jodhpur has started online classes during coronavirus lockdown

IIT Jodhpur में ऑनलाइन कक्षाएं, प्लेसमेंट नहीं टलेंगे, केवल परीक्षा का रहेगा इंतजार

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर में लॉकडाऊन के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। केरल में अपने घर बैठा छात्र भी आइआइटी जोधपुर के शिक्षकों से नियमित रूप से तय शेड्यूल के अनुसार गाइडेंस ले रहा है। लॉकडाउन खुलेगा तब तक आइआइटी का कोर्स भी खत्म हो चुका होगा। केवल परीक्षाओं का इंतजार रहेगा। उधर आइआइटी ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्लेसमेंट भी तय समय पर कराने का निर्णय किया है।

आइआइटी जोधपुर के निदेशक प्रो शांतनु चौधरी ने प्लेसमेंट के लिए आने वाली देश की समस्त आइटी, इलेक्ट्रोनिक्स, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल कम्पनियों को पत्र लिखकर उन्हें प्लेसमेंट नहीं टालने को कहा है। साथ ही कम्पनियों को सफल छात्र-छात्राओं की जॉइनिंग तिथि एक अगस्त से आगे बढ़ाने को कहा है ताकि जॉइनिंग के समय समस्त छात्रों के पास उनके शैक्षणिक दस्तावेज हो। गौरतलब है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने देश के समस्त 23 आइआइटी को प्लेसमेंट जारी रखने को कहा था। देशभर में आइआइटी के करीब 11 हजार छात्र-छात्राएं हैं।

ऑनलाइन एप से ले रहे कक्षाएं, शेड्यूल भी तय
आइआइटी के समस्त विभागों के समस्त शिक्षक अपनी कक्षाएं अब ऑनलाइन ले रहे हैं। इसके लिए शिक्षक अपनी सुविधानुसार टिस्को, जूम जैसे एप का उपयोग कर रहे हैं। ऑफलाइन कक्षाओं की तरह ऑनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल भी तय है। फर्क केवल इतना है शिक्षक आइआइटी के कैंपस से पढ़ा रहे हैं और छात्र अपने घरों में कम्प्यूटर, लेपटॉप व मोबाइल के आगे पढ़ाई कर रहे हैं।

आज से प्रतिदिन 1000 फेस शील्ड का उत्पादन करेगी इंडस्ट्री
आइआइटी जोधपुर ने कोरोना से निपटने के लिए सेनेटाइजर के बाद थ्री डी टेक्नोलॉली से फेस शील्ड बनाई जो पूरे चेहरे को ढकती है। फेस शील्ड काफी हल्का है। इसे पहनने के बाद खांसी-जुकाम, छींक के मरीजों से काफी बचाव हो सकेगा। इसे स्वास्थ्यकर्मी पहनेंगे। आइआइटी ने यह टेक्नोलॉजी बोरानाडा स्थित इस्कॉन इंडस्ट्री को दी है जो प्रतिदिन एक हजार फेस शिल्ड का उत्पादन करेगा।

इनका कहना है
'प्लेसमेंट के लिए सभी कम्पनियों को पत्र लिखा गया है। उनसे जॉइनिंग तिथि एक अगस्त से बढ़ाकर आगे करने को कहा गया है। कक्षाएं ऑनलाइन नियमित चल रही है। केवल परीक्षाओं का इंतजार रहेगा।'
- अमरदीप शर्मा, पीआरओ, आइआइटी जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग