9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबकारी थाने के पास शराब की अवैध ब्रांच, 51 पेटी जब्त

- सेल्समैन गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
आबकारी थाने के पास शराब की अवैध ब्रांच, 51 पेटी जब्त

आबकारी थाने के पास शराब की अवैध ब्रांच, 51 पेटी जब्त

जोधपुर.
पावटा सब्जी मण्डी के सामने आबकारी निरोधक दल के थाने के पास धड़ल्ले से संचालित हो रही शराब की एक अवैध ब्रांच पर पुलिस ने शनिवार देर शाम दबिश देकर 51 पेटी शराब जब्त की। महामंदिर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार मण्डी के सामने देशी शराब की एक अवैध ब्रांच संचालित होने की सूचना मिली। आबकारी विभाग की ओर से जारी लाइसेंस के तहत शराब की दुकान नागौरी गेट की छीपा कॉलोनी में चल रही है। उसी लाइसेंस की एक अन्य ब्रांच मण्डी के सामने चल रही थी। आइपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) राजेश मीणा, हेड कांस्टेबल मदनलाल डूडी ने दुकान में दबिश दी, जहां से देशी शराब से भरी 51 पेटी जब्त की गई। बतौर सेल्समैन नागौर जिले में भावण्डा थानान्तर्गत गेंवा कला निवासी मानसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी को गिरफ्तार किया गया। संचालक मौके पर नहीं मिला। उसके बारे में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि आबकारी विभाग ने पूर्व में मण्डी के सामने शराब दुकान की लोकेशन फाइनल की थी, लेकिन बाद में दुकान छीपा कॉलोनी शिफ्ट कर दी गई। इसके बावजूद ब्रांच के रूप में दुकान चलती रही।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग