9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़ल्ले से आ रहा अवैध कपड़ा, आंखें मूंदे बैठा विभाग

  - जारी है टैक्सटाइल की अवैध धुलाई - लगातार पाली-बालोतरा से धुलाई के लिए आ रहा माल  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 17, 2019

jodhpur

धड़ल्ले से आ रहा अवैध कपड़ा, आंखें मूंदे बैठा विभाग

जोधपुर।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से पाली की टैक्सटाइल इकाइयों पर लगाई गई करीब 21 करोड़ रुपयों की पेनल्टी के बाद जोधपुर में अवैध धुलाई के लिए कपड़ा धड़ल्ले से आ रहा है। इस वजह से जोधपुर में टैक्सटाइल की अवैध धुलाई जारी है। पाली-बालोतरा से आ रहे कपड़े की औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध रूप से हो रही धुलाई से निर्धारित मात्रा से अधिक प्रदूषित पानी नालों व खुले में छोड़ा जा रहा है। परिणामस्वरूप, औद्योगिक प्रदूषण व पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। एनजीटी की सख्ती के बावजूद जोधपुर में प्रतिदिन लाखों मीटर कपड़ा धुलाई के लिए आ रहा है और विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

---

निर्धारित मात्रा से ज्यादा हो रहा डिस्चार्ज

जोधपुर में संचालित हो रहे टैक्सटाइल व स्टील उद्योग में प्रोसेसिंग के दौरान प्रदूषित पानी प्रवाहित होता है। प्रदूषित पानी को ट्रीट कर शुद्ध बनाने के लिए जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट (जेपीएनटी) से टैक्सटाइल व स्टील इकाइयां जुड़ी हुई है। जिन्हें निर्धारित मात्रा में पानी डिस्चार्ज की अनुमति दी गई है। सूत्रों के अनुसार यहां संचालित अनेक इकाइयों से निर्धारित मात्रा से ज्यादा पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

----

वैध-अवैध इकाइयों में हो रहा प्रोसेस

जोधपुर में शोभावतो की ढाणी, जुनावो की ढाणी, लूणी, सालावास, सांगरिया, हैवी इंडस्ट्रियल, लाइट इंडस्ट्रियल और न्यू पॉवर हाउस क्षेत्रों मे औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही है। इनमें गुपचुप तरीके से अवैध के साथ वैध इकाइयों में भी कपड़े धुलाई का काम किया जा रहा है और स्वीकृत डिस्चार्ज से अधिक मात्रा में प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इससे निकलने वाले अनुपचारित पानी जोजरी नदी में जा रहा है, जो पूरी नदी को प्रदूषित कर रहा है।

----

फैक्ट फाइल

जेपीएनटी से जुड़ी टैक्सटाइल इकाइयां - 306

जेपीएनटी से जुड़ी स्टेनलेस स्टील री रॉलिंग व अन्य इकाइयां - 93

टैक्सटाइल इकाइयों को पानी निस्तारण की स्वीकृति - 17-18

एमएलडीस्टील व अन्य इकाइयों को पानी निस्तारण की स्वीकृति - 1-8 एमएलडी

---

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग