
- शिकायत पर जेडीए टीम ने रुकवाया काम
जोधपुर.
शहर के शिकारगढ़ मार्ग और डिगाड़ी गांव में बिना स्वीकृति अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है। कई बार शिकायतों के बाद अब जोधपुर विकास प्राधिकरण में जाग हुई। सोमवार को टीम कार्रवाई के लिए यहां पहुंची। टीम ने यहां अवैध निर्माण को रुकवाया। हालांकि टीम यहां बिना सीज कार्रवाई किए लौट आई।
जेडीए से उपायुक्त पूर्व श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि डिगाड़ी गांव से शिकारगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर बिना स्वीकृति रेस्टोरेंट, होटल, एक हॉस्पिटल और दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इसकी लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को प्रवर्तन निरीक्षण संतोष कुमार के नेतृत्व में उडऩ दस्ता मौके पर पहुंचा। उस मार्ग कई स्थानों पर बिना स्वीकृति निर्माण किया जा रहा था। इस पर टीम ने दस्तावेज मांगे तो मौके पर काम कर रहे श्रमिकों ने अनभिज्ञता दर्शाई। इस पर टीम ने काम रुकवाया और निर्माण कार्य के औजार जब्त किए। चेतावनी दी और लौट आई टीम जेडीए की टीम ने मौके पर न तो अवैध निर्माण ध्वस्त करवाया और न ही सीज की कार्रवाई की। श्रमिकों के औजार लिए और पाबंद किया। एेसे में यह कार्रवाई भी एक बारगी तो फोरी होती ही साबित हो रही है। पिछले १५ दिन में तीन कार्रवाई जेडीए के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने पिछले १५ दिन में तीन स्थानों पर अतिक्रमण निरोधक कार्रवाइयां की हैं। इनमें झालामंड चौराहे और अजमेर मार्ग पर की गई कार्रवाई भी शामिल हैं। इससे पहले अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने रीको को आवंटित जमीन से बाड़ और झालामंड चौराहे के पास मार्ग पर टिन शेड व संकेतक हटाए थे।
---------------
तीन दिन में दूसरी बार अवैध रेस्टारेंट व भवनों पर कार्रवाई
- शिकारगढ़ और बनाड रोड क्षेत्र में जेडीए की कार्रवाई
जोधपुर. शहर के शिकारगढ़ मार्ग और डिगाड़ी गांव के आस-पास के एरिया में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है। जोधपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन दिन में ही दूसरी कार्रवाई करते हुए बहुमंजिला इमारतों पर कार्य रुकवाया है। हालांकि दो दिन पहले की तरह ही मात्र औजार जब्त करने तक ही यह कार्रवाई सीमित हो गई है। जेडीए उपायुक्त पूर्व श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि बनाड रोड, प्रभात नगर, डिगाड़ी गांव, सैनिक पुरी और शिकारगढ़ क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण जारी है। बीते कई दिनों से मिली शिकायतों के आधार पर ही नियमित उस क्षेत्र में टीमें भेजी गई हैं। बुधवार को प्रवर्तन निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में उडऩ दस्ता मौके पर पहुंचा और यहां कार्रवाई की। यहां बिना स्वीकृति रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इससे पहले सोमवार को भी इस क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोका गया। सिर्फ चेतावनी तक सिमटी कार्रवाई जेडीए की अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई सिर्फ चेतावनी तक सिमट कर रह गई है। न तो अवैध निर्माण ध्वस्त करवाया और न ही सीज की कार्रवाई की। श्रमिकों के औजार लिए और पाबंद किया। एेसे में यह कार्रवाई भी एक बारगी तो फोरी होती ही साबित हो रही है। सोमवार को भी यह चेतावनी एक बार फिर फोरी कार्रवाई ही साबित हो रही है।
Published on:
08 Jun 2018 07:02 pm
