9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराणा दुकानों में गैस का अवैध रिफिलिंग, 45 सिलेण्डर जब्त

- 80 रुपए प्रति किलो में छोटे-छोटे सिलेण्डरों में भरकर बेच रहे थे घरेलू गैस, तीन गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
किराणा दुकानों में गैस का अवैध रिफिलिंग, 45 सिलेण्डर जब्त

किराणा दुकानों में गैस का अवैध रिफिलिंग, 45 सिलेण्डर जब्त

जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने श्रमिक काॉलोनी और जगदम्बा कॉलोनी में किराणा व बर्तन भण्डार की तीन दुकानों में दबिश देकर गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गैस से भरे 45 सिलेण्डर और गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए हैं।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि श्रमिक कॉलोनी व बिहारी कॉलोनी में गैस की अवैध रिफिलिंग कर छोटे-छोटे सिलेण्डर में भरने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर श्रमिक कॉलोनी और जगदम्बा कॉलोनी में तीन जगहों पर छापे मारे। गैस के 45 सिलेण्डर, इलेक्ट्रोनिक तराजू और गैस भरने के उपकरण जब्त किए गए। इन दुकानों पर 80 रुपए प्रति किलो के भाव से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। इसके लिए दुकान की दीवारों पर 80 रुपए किलो गैस के पेम्फलेट्स भी चिपकाए हुए थे। आवश्यक वस्तु अधिनियम में तीन एफआइआर दर्ज की गई।
बर्तन भण्डार की दुकान से 28 सिलेण्डर जब्त
श्रमिक कॉलोनी में चंदन पंवार के मकान में जय नागाणा राय बर्तन भण्डार नामक दुकान में दबिश दी गई, जहां से गैस के 28 सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाले उपकरण जब्त किए गए। मूलत: तेनात में नाहरसिंह नगर हाल श्रमिक कॉलोनी निवासी भगसिंह पुत्र खींवसिंह को गिरफ्तार किया गया।
दुकान में 12 सिलेण्डर जब्त
श्रमिक कॉलोनी में रूघनाथ जाट के मकान में चल रही दुकान में गैस की अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई। तलाशी लेने पर 12 सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाले उपकरण जब्त किए गए। बाड़मेर में बाटाड़ू हाल कबीर बाग निवासी आईदानराम पुत्र अचलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
किराणा दुकान में 5 सिलेण्डर जब्त
जगदम्बा कॉलोनी में भाटी प्रोविजन स्टोर नामक दुकान में दबिश दी गई। तलाशी में गैस के छोटे व बड़े पांच सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग के उपकरण जब्त किए गए। मूलत: चौमूं हाल शोभावतों की ढाणी के मंगलम नगर निवासी भंवरसिंह पुत्र नाथूसिंह को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग