
illegal water connection - राजस्थान में यहां ग्रामीणों की प्यास पर हो रही सेंधमारी
illegal water connection - पेयजल के लिए पूरे पश्चिमी राजस्थान में हाहाकार है। जोधपुर से पाली के बीच तो ट्रेन चलाने की नौबत आ गई है, लेकिन पानी चोरों की कारस्तानी कम होने के का नाम नहीं ले रही। illegal water connection पाइप लाइनों में सेंध लगाकर पानी चोरी के कई मामले पिछले कुछ दिनों में पकड़े हैं, लेकिन फिर भी इस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाई जा सकी है।
माणकलाव से बनाड पेयजल लाइन जो कि कई खेतों से होकर गुजरती है उसमें कई स्थानों पर सेंधमारी कर रखी है। जहां एक ओर पीने के पानी के लिए संघर्ष चल रहा है, वहीं दूसरी ओर पानी चोरी कर खेती व टैंकर भरकर बेचने वालों की भी कमी नहीं है।
बनाड़ तक नहीं पहुंच रहा पानी
माणकलाव से आने वाला गुजरावास, सुरपुरा पाइप लाइन में सेंधमारी के कारण पानी बनाड़ तक नहीं पहुंच रहा है। इसी कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार गुहार भी लगा चुके।
पाली की तरह पाबंदी जरूरी
पानी चोरी कर टैंकर भरकर उसको बेचने वाले ही जलदाय विभाग की नाक में दम किए हुए हैं। पाली में जितना भीषण पेयजल संकट है, उसको देखते हुए वाटर टैंकर की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी है, सडकों पर यह टैंकर दिखते ही जब्त करने के आदेश हैं। यही व्यवस्था यदि जोधपुर में लागू हो जाए तो काफी हद तक पानी चोरी पर लगाम लगाई जा सकती है। माणकलाव से बनाड पेयजल लाइन जो कि कई खेतों से होकर गुजरती है उसमें कई स्थानों पर सेंधमारी कर रखी है। जहां एक ओर पीने के पानी के लिए संघर्ष चल रहा है, वहीं दूसरी ओर पानी चोरी कर खेती व टैंकर भरकर बेचने वालों की भी कमी नहीं है।
Published on:
18 Apr 2022 03:06 pm
