9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ​खिर 10 दिन बाद मानसून ए​क्टिव, झमाझम बारिश से सड़कों पर बाळा

Monsoon express
less than 1 minute read
Google source verification
आ​खिर 10 दिन बाद मानसून ए​क्टिव, झमाझम बारिश से सड़कों पर बाळा

आ​खिर 10 दिन बाद मानसून ए​क्टिव, झमाझम बारिश से सड़कों पर बाळा

जोधपुर. करीब दस दिन से उमस से बेहाल शहर को मंगलवार रात को कुछ राहत मिल सकी। रात को झमाझम बरसात हुई। सड़काें पर पानी बहने लग गया। लम्बे समय बाद बौछारें देखकर शहरवासियों की बांछे खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। इसके असर से प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.3 और अधिकतम 35.2 डिग्री रहा। वातावरण में नमी का स्तर 79 से 58 के मध्य रहने और हवा मंद चलने से शहरवासी दिनभर उमस से बेहाल रहे। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप भी निकली रहने से तापमान कम होने के बावजूद तेज गर्मी का अहसास हो रहा था। केवल एसी में ही राहत महसूस हो रही थी। नमी के कारण कूलर भी फेल लग रहे थे। अत्यधिक उमस के कारण पंखे की हवा भी नहीं लग रही थी।
देर शाम बदला मौसम, रात को बौछारें
उमस से हेरान-परेशान शहर को रात आठ बजे राहत मिली। देर शाम बादलों की घनी आवाजाही और तेज हवा से मौसम बदला और कुछ ही देर में झमाझम बरसात शुरू हो गई। करीब बीस मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लग गया। घर पहुंच रहे राहगीर और दुपहिया वाहन चालक बरसात में भीगते-भीगते पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बरसात का मौसम बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग