9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एफडीडीआई जोधपुर में इस साल भी केवल 2 पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई

- फुटवियर डिजाइन व फैशन डिजाइनिंग में दिया गया प्रवेश, पीजी में प्रवेश नहीं- एक साल से रिक्त है निदेशक का पद
2 min read
Google source verification
एफडीडीआई जोधपुर में इस साल भी केवल 2 पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई

एफडीडीआई जोधपुर में इस साल भी केवल 2 पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई


जोधपुर. फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) जोधपुर में इस साल भी केवल दो पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। बैचलर इन फुटवियर डिजाइनिंग में 75 और बैचलर इन फैशन डिजाइन में 60 सीटें रखी गई है। केंद्रीयकृत काउंसलिंग की अंतिम तारीख 1 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। उधर इंस्टीट्यूट में पिछले सवा साल से निदेशक का पद रिक्त है। मार्च 2020 में कोरोना आने के साथ निदेशक की कुर्सी खाली हुई थी। पूरा एक सत्र बगैर निदेशक के निकल गया।

देश में 12 एफडीडीआई की प्रवेश परीक्षा एआईएसटी-2021 का परीक्षा परिणाम दस दिन पहले ही घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई। देश के समस्त 12 एफडीडीआई में मुख्य पाठ्यक्रम फुटवियर डिजाइन में 75-75 और 11 एफडीडीआई में फैशन डिजाइनिंग की 60-60 सीटें हैं। बैचलर इन लैदर गुड्स एण्ड एसेसरीज डिजाइन इस साल भी जोधपुर सहित नौ एफडीडीआई में शुरू नहीं हो पाया। केवल नोएडा, कोलकाता और हैदराबाद कैंपस में ही इस पाठ्यक्रम की अनुमति मिली है। रिटेल एण्ड फैशन मर्चेंडाइज में बीबीए पाठ्यक्रम भी जोधपुर सहित आठ कैंपस में बंद है। नोएडा, चंडीगढ़, पटना व हैदराबाद कैंपस को ही अनुमति दी गई है। वर्ष 2012 में जोधपुर में एफडीडीआई स्थापना के समय चारों बैचलर डिग्री थी लेकिन युवाओं को रुझान कम होने से जोधपुर सहित अन्य कैंपस में भी फुटवियर डिजाइन व फैशन डिजाइन भी मुख्य पाठ्यक्रम के तौर पर बचा है।

12 में से केवल 2 कैंपस में पीजी डिग्री
देश के 12 एफडीडीआई कैंपस में से केवल दो कैंपस में ही फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन में मास्टर डिग्री उपलब्ध है। नोएडा और चेन्नई कैंपस में 75-75 सीट पर इस कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा एफडीडीआई में एमबीए (रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज) की पढ़ाई भी हो रही है जो चार कैंपस नोएडा, पटना, हैदराबाद और चंडीगढ़ प्रत्येक में 60-60 सीट पर संचालित है। जोधपुर, गुना, अंकलेश्वर, छिंदवाड़ा, फुरसतगंज, रोहतक और कोलकाता कैंपस में किसी भी तरह का पीजी का पाठ्यक्रम संचालित नहीं किया जा रहा है।

निदेशक का इंतजार
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एफडीडीआई जोधपुर कैंपस को पिछले सवा साल से निदेशक का इंतजार है। पिछले साल कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया गया था। इस साल भी अक्टूबर से ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग