9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेन-देन के विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

- सुसाइड नोट में चार व्यक्तियों पर परेशान करने का आरोप - आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
In the dispute of transaction, the young man got pesticide

लेन-देन के विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत लक्ष्मण नगर में एक व्यक्ति ने अनाज में डालने में प्रयुक्त होने वाला कीटनाशक खाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लेन-देन के विवाद में परेशान होकर जान देने का आरोप लगाया है। बनाड़ थाने में चार जनों के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है।

उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के अनुसार मूलत: पीपाड़ सिटी थानान्तर्गत खांगटा गांव हाल लक्ष्मण नगर बनाड़ निवासी भागीरथ गोदारा (44) पुत्र माधाराम जाट ने गत ३० जनवरी को घर में ही कीटनाशक खा लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे बनाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।

कीटनाशक खाने से नौ दिन पहले लिखा नोट

मूलत: मेड़ता सिटी हाल पावटा में रसाला रोड निवासी मृतक के ***** रामस्वरूप पुत्र भंवराराम जाट ने तिलाराम, महेश, पप्पु व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि मृतक भागीरथ ने 21 जनवरी को एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने लिखा कि लेन-देन को लेकर उसका आरोपियों से विवाद चल रहा है। जो उसे परेशान कर रहे थे। जिसके चलते वह जान दे रहा है। हालांकि उसने सुसाइड नोट लिखने के नौ दिन बाद जान दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग