
राजस्थान के इस जिले में एक ही दिन में 2500 बच्चोंं में पाई खून की कमी
जोधपुर.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 से 22 मार्च तक चलाए जा रहे पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) पखवाड़ा के तहत जोधपुर जिले में मंगलवार को हीमाग्लोबिन की जांच की गई। जांच में जिले में 2500 बच्चों में खून की कमी की जांच की गई। इनमें से रक्त की कमी वाले बच्चों को चयनित कर उच्च स्तर पर रेफर किया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत टीमों ने स्कूलों व आगंनबाड़ी में जाकर बच्चों के हीमाग्लोबिन की जांच कर रक्ताल्पता वाले बच्चों का चयन कर परामर्श दिया। पखवाड़े के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए परामर्श दिया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे तैनात आरबीएसके 20 टीमों ने संबंधित स्कूल, मदरसा व आंगनवाड़ी केन्द्रो पर जाकर लैब टेक्निशियन की सहायता से बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच की। आरबीएसके के जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक दाधिच ने बताया कि जिले के दस ब्लॉकों में कार्यरत आरबीएसके टीमों ने मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के रक्ताल्पता केम्प लगाकर करीब 2,500 बच्चों के हीमाग्लोबिन की जांच कर रक्त की कमी वाले बच्चों का चयन किया और इलाज के लिए उन्हें उच्च सेन्टर के लिए रेफर किया गया।
Published on:
12 Mar 2019 09:32 pm
