9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमबीएम कॉलेज में चार नए कक्षा कक्ष व प्रयोगशाला का उद्घाटन

MBM Engineering College Jodhpur  
less than 1 minute read
Google source verification
एमबीएम कॉलेज में चार नए कक्षा कक्ष व प्रयोगशाला का उद्घाटन

एमबीएम कॉलेज में चार नए कक्षा कक्ष व प्रयोगशाला का उद्घाटन

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को को चार विभागों में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सुसज्जित संगोष्ठी कक्ष, सिविल इंजीनियरिंग में नए कक्षा-कक्ष, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग में प्रयोगशाला और इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में कक्षा-कक्ष व प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण रूसा अनुदान राशि से आरएसआरडीसी जोधपुर द्वारा करीब एक करोड़ रूपये से किया गया है।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो पीसी त्रिवेद ने कहाकि नवनिर्मित कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, व संगोष्ठी कक्ष के निर्माण से छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक व अशैक्षणिक गतिविधियों की सुविधाओं में विस्तार हुआ हैं। कॉलेज के डीन प्रो. सुनील शर्मा ने कहा कि इससे एक्रिडेशन में सहायता मिलेगी। केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो सुनील सारस्वत ने धन्यवाद दिया। संचालन गौतम ने किया।
कार्यक्रम में सिविल विभाग के एचओडी प्रो. एसके सिंह, स्ट्रक्चरल एचओडी प्रो. अजय शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन एचओडी प्रो. राजेश भदादा, प्रो रवि सक्सेना, रूसा के नोडल अधिकारी प्रो. प्रवीण गहलोत, विश्वविद्यालय इंजीनियर रवि पुरोहित, आरएसआरडीसी प्रोजेक्ट निदेशक केके सिंहल सहित कई विद्यार्थी शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग