9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटर, पार्षद व महपौर में महिलाओं का होगा राज, पांच साल में पुरुषों की तुलना में 30 हजार महिला मतदाता बढ़ीं

जोधपुर के उत्तर व दक्षिण नगर निगम चुनाव में इस बार महिलाओं का राज होगा। नगर निगम चुनाव में महापौर के दोनों पदों पर सामान्य महिला की सीट आरक्षित हुई है। वहीं वर्तमान नगर निगम बोर्ड में भी 65 में से 23 महिला पार्षद हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
increase in female voters in jodhpur

वोटर, पार्षद व महपौर में महिलाओं का होगा राज, पांच साल में पुरुषों की तुलना में 30 हजार महिला मतदाता बढ़ीं

रणवीर चौधरी/जोधपुर. जोधपुर के उत्तर व दक्षिण नगर निगम चुनाव में इस बार महिलाओं का राज होगा। नगर निगम चुनाव में महापौर के दोनों पदों पर सामान्य महिला की सीट आरक्षित हुई है। वहीं वर्तमान नगर निगम बोर्ड में भी 65 में से 23 महिला पार्षद हैं। निकाय के साथ वोटर्स में भी महिलाओं का दबदबा रहेगा। गत पांच वर्षो में पुरुषों की तुलना में 30 हजार महिला मतदाताओं की बढत्तरी हुई है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी 3 महिला विधायक निर्वाचित हुई थी।

सबसे ज्यादा वोट से महिला पार्षद जीती
गत चुनाव में नगर निगम के बोर्ड में 23 महिला पार्षद चुनी गई। चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीत भी महिला पार्षद सीमा माथुर ने दर्ज की थी। चुनाव में वार्ड 3 से सीमा माथुर को सबसे ज्यादा 7373 मिले। इसके साथ ही 3754 वोट के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

3 लाख 46 हजार 922 महिला मतदाता
निकाय चुनाव में इस बार नगर निगम के बोर्ड के साथ मतदान में भी महिला मतदाताओं का दबदबा रहेगा। जिला प्रशासन ने गत 14 सितंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट तैयार कर 7 लाख 15 हजार 532 मतदाताओं की सूची जारी की थी। इनमें 3 लाख 68 हजार 603 पुरुष और 3 लाख 46 हजार 922 महिला व 7 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। गत पांच वर्षो में कुल 53 हजार 108 मतदाता बढ़े। इनमें 30 हजार 436 महिला मतदाता और 22 हजार 665 पुरुष मतदाता बढ़े।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग