9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजादी अमृत महोत्सव होगा शुरू, कल निकलेगी दांडी मार्च यात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती वर्ष व देश की स्वतन्त्रता की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में च्आजादी का अमृत महोत्सवज् आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय व उपखण्ड स्तर पर 12 मार्च को अनेक कार्यक्रम होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
आजादी अमृत महोत्सव होगा शुरू, कल निकलेगी दांडी मार्च यात्रा

आजादी अमृत महोत्सव होगा शुरू, कल निकलेगी दांडी मार्च यात्रा

जोधपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती वर्ष व देश की स्वतन्त्रता की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में च्आजादी का अमृत महोत्सवज् आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय व उपखण्ड स्तर पर 12 मार्च को अनेक कार्यक्रम होंगे।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश में च्आजादी का अमृत महोत्सवज् के तहत कार्यक्रम होंगे। 12 मार्च सुबह 8 बजे दांडी मार्च दिवस के अवसर पर जोधपुर शहर व उपखण्ड मुख्यालयों पर दांडी मार्च यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय पर जालोरी गेट से महात्मा गांधी स्कूल तक दांडी मार्च यात्रा का आयोजन होगा। दांडी मार्च में प्रशासन, नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाए, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेटस की भागीदारी रहेगी।
बैठक में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि गांधीजी की मूर्ति पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कमला नेहरू महाविद्यालय सभागार में प्रात: 11.30 बजें गोष्ठी का आयोजन होगा। समिति के शिवकरण सैनी ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर भी दांडी मार्च का आयोजन किया जाए व इसमें दांडी मार्च यात्रा की तरह ही 78 लोगों की भागीदारी हो।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग