9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतन्त्रता दिवस: जोधपुर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा

विधायक मनीषा पंवार ने अपने कार्यालय में भी फहराया तिरंगा
less than 1 minute read
Google source verification
स्वतन्त्रता दिवस: जोधपुर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा

स्वतन्त्रता दिवस: जोधपुर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा

जोधपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी सहित कई नेतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसियों का उत्साह देखते बन रहा था।
वहीं जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने सरदारपुरा 11वीं बी रोड़ स्थित अपने विधायक कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर व सर्राफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज एवं पार्षद और पार्षद प्रत्याशीगणों की उपस्थिति में 75वें स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराया, राष्ट्रगान गायन किया एवं शहीदों को नमन किया।


विधायक पंवार ने बताया कि जैसा कि आज देश 75वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा हैं। हम सभी यहां आजादी का जश्न मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। स्वतन्त्रता दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व हैं। अंग्रेजो से आजादी दिलाने में कई स्वतन्त्रता सेनानियों ने सालों तक संघर्ष किया था। इस संघर्ष में सबसे अहम योगदान महात्मा गांधी का माना जाता है। उन्होने आजादी की लड़ाई लडऩे के लिए सत्याग्रह आन्दोलन चलाया और कई बार तो उन्हे जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होने हार नहीं मानी और समय-समय पर अपने आन्दोलनों के जरिए अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पार्षद मनीष लोढ़ा, ललित गहलोत, अख्तर खान सिन्धी, डॉ. नरेन्द्र पुरोहित, लता व्यास, दिव्या गहलोत, अरशद चौहान, भावना रिचर्ड, सुमित कुमार, विशाल जसमतिया, मो. हसन खान, हुकमसिंह, अब्दुल जावेद, उम्मेदसिंह, लक्ष्मण गुर्जर, भारती शर्मा, फूलचन्द बंजारा, सोहनलाल, समन्दरसिंह पंवार, दिव्या गहलोत, एसपी. गुर्जर, अंकितसिंह, विनोद कुमार चौहान, महेन्द्रसिंह परिहार, इलियास मोहम्मद, प्रवीण कुम्भट, नरेशचन्द जोशी, कुलवन्त खन्ना, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमन्त शर्मा, अंजुला रोपिया, भंवरलाल सियोल, रामनिवास गोदारा, जगदीश भाटी, बिज्जू सिसोदिया, विजेन्द्रसिंह सोलंकी, लक्ष्मण प्रजापत एवं स्थानीय निवास उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग