9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली और मुंबई की डाक बंद, कोरोना के कारण डिलीवरी ठप

jodhpur news - मंडोर एक्सप्रेस शुरू नहीं होने से जोधपुर की डाक वितरण व्यवस्था गड़बड़ाई
less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली और मुंबई की डाक बंद, कोरोना के कारण डिलीवरी ठप

दिल्ली और मुंबई की डाक बंद, कोरोना के कारण डिलीवरी ठप

जोधपुर. दिल्ली और मुंबई में कोरोना का संक्रमण अधिक फैलने के कारण डाक विभाग ने अब देश के सभी शहरों से दिल्ली-मुंबई की डाक बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं। बहुत जरूरी होने और बल्क कस्टमर को ही डाक भेजने की छूट होगी। उधर मंडोर एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस व बाड़मेर पैसेंजर सहित कई ट्रेनें अभी भी बंद होने से जोधपुर की डाक वितरण व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। रोडवेज बसें पर्याप्त नहीं चलने से जिले के गांव में भी डाक पहुंचने में सप्ताह भर का समय लग रहा है। गुरुवार को ही जैसलमेर की डाक एक साथ डिलीवर्ड करने के लिए किराए का ट्रक करके भेजा गया। वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डाक विभाग को किराए की गाड़ी करनी पड़ रही है। जोधपुर डाक मुख्यालय के प्रवर अधीक्षक का सरकारी वाहन भी डाक डिलीवरी में उपयोग में लिया जा रहा है।

ई-कॉमर्स कंपनियों के आइटम, बैंक की डिलीवरी होगी प्रभावित
मुंबई और दिल्ली में डाक विभाग के कुछ कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। कुछ डाककर्मी संक्रमित क्षेत्रों में रह रहे हैं। इसके कारण डाक निदेशालय ने दोनों स्थानों पर अगले आदेश के लिए बुकिंग बंद कर दी है। इसके बाद ई-कॉमर्स कंपनियां डाक विभाग के जरिए अपना सामान नहीं भेज पाएगी। मुंबई से बैंक और फाइनेंस कंपनियों के कई आर्टिकल जोधपुर सहित अन्य शहरों के लिए आते हैं जो अगले कुछ समय तक नहीं आएंगे। डाक विभाग ने दिल्ली व मुंबई के लिए सैकंड क्लास मेल जैसे रजिस्टर्ड अखबारों का वितरण भी बंद कर दिया है।

‘अगले आदेश तक जरूरी होने पर ही दिल्ली-मुंबई की डाक स्वीकार की जाएगी।’

एसडी शेख प्रवर, अधीक्षक, जोधपुर डाक मुख्यालय

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग